Follow Us:

धर्मशाला: तिब्बतियन महिला मोर्चा ने पंचेन लामा की रिहाई के लिए निकाला शांति मार्च

मनोज धीमान |

जिला कांगड़ा के धर्मशाला- मैक्लोडगंज से तिब्बतियन महिला मोर्चा ने शांति मार्च निकाला है। ये शांति मार्च पंचेन लामा के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मैक्लोडगंज से चंडीगढ़ के लिए निकाला है। इस शांति मार्च का उद्देश्य पंचेन लामा की रिहाई है।

दरअसल पंचेन लामा तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा के उत्तराधिकारी बताए जाते हैं। फ़िलहाल पंचेन लामा चीन के कब्ज़े में हैं जिनकी रिहाई के लिए ये शांति मार्च धर्मशाला से लेकर चंडीगढ़ तक पैदल चल कर किया जा रहा है।