Follow Us:

कौशल प्रतियोगिता में चमके प्रतिभाशाली विद्यार्थी, उपायुक्त ने बढ़ाया हौसला

Students Showcase Talent: मंडी में जिला स्तरीय कौशल प्रतियोगिता का आयोजन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) द्वारा किया गया, जिसमें उपायुक्त अपूर्व देवगण मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनका स्वागत डाइट प्रधानाचार्य नरेश शर्मा ने शॉल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया।

इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उपायुक्त  ने प्रतियोगिता में लगे विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया और विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत कौशल की सराहना की। उन्होंने प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

अपने संबोधन में उपायुक्त अपूर्व देवगण ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की प्रतिभा को उजागर करने के साथ-साथ उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करती हैं और अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा स्रोत बनती हैं। उन्होंने आयोजकों को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी। इस अवसर पर विभिन्न शिक्षाविद, शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।