Categories: हिमाचल

प्लास्टिक मुक्त भारत का संदेश देने के लिए दिव्यांग विरेंद्र ने शिमला से चंडीगढ़ तक शुरू की मैराथन

<p>राष्ट्रीय स्तर के पैराएथलीट वीरेंद्र सिंह उर्फ बबलू ने प्लास्टिक मुक्त भारत का संदेश देने के लिए हिमाचल की राजधानी शिमला से चंडीगढ़ तक मैराथन शुरू कर दी है। मैराथन सोमवार को रिज मैदान से शुरू हुई करीब 219 किलोमीटर की इस मैराथन का समापन गांधी जयंती पर पंजाब – हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में किया जाएगा। भारत सरकार के सूचना प्रसारण मंत्रालय के प्रादेशिक कार्यालय शिमला ओर क्षेत्रीय ब्यूरो चंडीगढ़ द्वारा आयोजित किए जा रहे इस इवेंट में क्रू मेंबर्स पर होने वाले खर्चे के लिए जिला सिरमौर से संबंध रखने वाले डॉ. राम गोपाल, राजेंद्र शर्मा, अशोक कंठ, प्रो रविंद्र और विजेंद्र शर्मा आदि समाजसेवियों द्वारा कुछ सहयोग राशि भी दी गई है।</p>

<p>राष्ट्रीय स्तर की 8 पैराएथलिटिक प्रतियोगिताओं में मेडल जीतने के अलावा विरेन्द्र सिंह तीन ओपन मैराथन को भी देश के प्रतिष्ठित धावकों के साथ तय समय में पूरा कर चुके हैं। उपमंडल संगड़ाह के गांव लगनू का रहने वाला यह धावक इससे पूर्व गत 14 और 17 मई को क्षेत्र के लुधियाना स्कूल की 14 वर्षीय उर्मिला के किडनी के इलाज के लिए भी दो चैरिटी रन कर चुका हैं। प्रर्यावरण को प्लास्टिक से मुक्ति का संदेश देने के लिए आयोजित होने वाली शिमला से चंडीगढ़ मैराथन उनकी अब तक की सबसे लंबी दौड़ है।</p>

<p>उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रर्यावरण को प्लास्टिक कचरा मुक्त किए जाने मुद्दा विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय मंचों से उठाए जाने से प्रभावित होकर उन्होंने इस मैराथन का निर्णय लिया। प्लास्टिक फ्री इंडिया मैराथन में सहयोग के लिए उन्होंने भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, अपने आयुर्वेदिक विभाग तथा अन्य सहयोगियों का धन्यवाद किया। हिमाचल प्रदेश में अपनी तरह के इस पहले इवेंट के लिए यह दिव्यांग धावक पूरी तैयारी कर चुका है। उन्होंने लोगो से भी अपील की की वे प्लास्टिक का प्रयोग न करे।</p>

Samachar First

Recent Posts

हमीरपुर डीसी कार्यालय में सिखाए आपदा से निपटने के गुर

Mock drill at DC office : सोमवार को उपायुक्त कार्यालय परिसर में जिला आपदा प्रबंधन…

1 min ago

Hamirpur News: आशा वर्कर्स ने उठाई स्थाई नीति और रिटायरमेंट बेनिफिट्स की मांग

Asha Worker:  आशा वर्कर्स, जो लंबे समय से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं…

10 mins ago

Hamirpur News: एनएच निर्माण कंपनी पर आस्था को ठेस पहुंचाने का आरोप, ग्रामीणों ने दी चेतावनी

नेशनल हाईवे नंबर तीन का निर्माण कर रही सूर्य कंस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ स्थानीय ग्रामीणों…

15 mins ago

नाहन के दीक्षित वर्मा का राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन

Nahan: सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन के माध्यमिक पाठशाला कैंट के छात्र दीक्षित वर्मा का राष्ट्रीय…

18 mins ago

Politics: केंद्र से कोई वित्तीय सहायता नहीं, फिर भी प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों के लिए उठाए बड़े कदम: पवन ठाकुर

Mandi:  प्रदेश की गंभीर वित्तीय स्थिति के बावजूद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू…

28 mins ago

मुकदमा निरस्त न हुआ तो प्रदेश भर के पत्रकार करेंगे विरोध: बीरबल शर्मा

Himachal journalist case:  हिमाचल प्रदेश यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स, नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स, और मंडी जिला…

51 mins ago