हिमाचल

रिज मैदान पर 5 दिवसीय दीपावली उत्सव का शुभारम्भ, स्वयं सहायता समूह के उत्पाद प्रदर्शित

शिमला: रिज मैदान पर पांच दिवसीय दीपावली उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। नाबार्ड द्वारा 14 से 18 अक्टूबर तक आयोजित इस मेले में स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित उत्पाद बिक्री के लिए रखे गए हैं। मेले का उद्धघाटन बागवानी निदेशक आर.के. परूथी ने किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दीपावली उत्सव में नाबार्ड द्वारा समर्थित स्वयं सहायता समूह की ग्रामीण महिलाओं व किसान उत्पादक संगठनों के द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई है जिसमें 36 स्वयं सहायता समूह तथा किसान उत्पादक संगठन हिस्सा ले रहे हैं ।

बागवानी निदेशक आर.के. परूथी ने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित सामान का प्रचार प्रसार करने के साथ ही इनकीसमस्याओं का निवारण करना है। आर.के. परूथी ने कहा कि आने वाले समय मे नाबार्ड के साथ मिलकर इनके लिए कोई स्थायी केंद्र खोलने पर कार्य किया जाएगा जिससे इनके उत्पाद ज्यादा से ज्यादा बिक सकें। उन्होंने बताया कि नाबार्ड का लक्ष्य है कि सतत और न्याय संगत कृषि और ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने के लिए सहभागी वित्तीय एवम् गैर वित्तीय हस्ताक्षेपो नवाचारों प्रौद्योगिकी और संस्थागत विकास के माध्यम से समृद्धि हासिल करना है।

Kritika

Recent Posts

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

2 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

3 hours ago

बैंक नोटों की सुरक्षा विशेषताओं पर कार्यशाला का आयोजित

धर्मशाला, 17 मई: भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से शुक्रवार को डीआरडीए, धर्मशाला के सभागार…

3 hours ago

सेना के शौर्य और बलिदान पर प्रश्नचिन्ह लगाते हैं इंडी गठबंधन के नेता: भारद्वाज

भाजपा के कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी डॉ राजीव भारद्वाज ने आज अपने चुनावी जनसंवाद…

3 hours ago

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र में एक प्रत्याशी ने नाम लिया वापिस

धर्मशाला, 17 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि कांगड़ा चंबा…

3 hours ago

शिमला मे इस वीकेंड होगा आईपीएल का रोमांच

इस वीकेंड में शिमला के रिज मैदान पर क्रिकेट प्रेमियों को स्टेडियम जैसे माहौल में…

3 hours ago