हिमाचल

HPU के प्रो वाइस चांसलर नियुक्त किए गए डॉ. ज्योति प्रकाश, गणित के हैं प्रोफेसर

शिमला: डॉ. ज्योति प्रकाश हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के प्रो वाइस चांसलर नियुक्त किए गए हैं। बुधवार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। प्रदेश सरकार के साथ विचार-विमर्श करने के बाद जारी किए गए आदेशों में यह स्पष्ट किया गया है कि डॉ. ज्योति प्रकाश की नियुक्ति अगले तीन वर्ष के लिए की गई है।

उन्हें वेतन और भत्ते प्रदेश सरकार द्वारा तय नियमों के आधार पर देय होंगे। डॉ. ज्योति प्रकाश हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में गणित के प्रोफेसर हैं। हिमाचल विश्वविद्यालय में अब नए कुलपति की नियुक्ति होने की संभावना लगभग खत्म हो गई है।

प्रो. सिंकदर कुमार के राज्यसभा सांसद बनने के बाद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में कुलपति का पद खाली हो गया था। उसके बाद केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के कुलपति प्रो. एसपी बंसल को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया था। अब डॉ. ज्योति प्रकाश को प्रो वाइस चांसलर नियुक्त कर दिया गया है।

Balkrishan Singh

Recent Posts

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

3 hours ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

3 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

3 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

3 hours ago

डीसी ने मुल्थान में प्रभावित क्षेत्र का लिया जायजा, प्रबंधन को दिए निर्देश

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने शनिवार को मुल्थान में पन बिजली परियोजना से प्रभावित क्षेत्र का…

3 hours ago

दस साल से रेलवे लाइन का राग ही अलाप रहे अनुराग, मंजूरी तक नहीं दिला पाए : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…

19 hours ago