हिमाचल

फोर्टिस कांगड़ा में महिला के पेट से निकाली पौने दो किलोग्राम की रसोली

गायनाकोलॉजिस्ट डॉ विजया ने हाई रिस्क सर्जरी को दिया सफल अंजाम

47 वर्षीय महिला पिछले दो सालों से पेट के निचले हिस्से में पेन एवं भारीपन से परेशान थी। बहुत सी जगहों पर दिखाने पर उन्हें यह बताया गया कि यह नॉर्मल पेन है और शीघ्र ही ठीक हो जाएगी। समय बीतता गया और मरीज की पीड़ा असहनीय होती गई। इसी दौरान जब मरीज फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा पहुंचा, जहां प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. विजया भारती से परामर्श लिया। डॉ. विजया भारती ने कुछ जरूरी टेस्ट करवाए, जिसमें पाया कि मरीज के पेट में एक बहुत बड़ी गांठ (रसोली) है, जिसने पेशाव की नली एवं अन्य अंगों को जकड़ रखा है।

डॉ. विजया ने बताया कि यह रसोली लगभग पौने दो किलोग्राम की है। उन्होंने कहा कि इस रसोली को ओपरेशन के जरिए निकालना बहुत आवश्यक था, चूंकि यह एक हाई रिस्क सर्जरी थी, जिसमें ब्लड लॉस का खतरा बहुत अधिक था, जिसके चलते डॉ विजया ने एन्सथेटिक डॉ. उदय अवस्थी, डॉ किरन दीप कौर, जनरल सर्जन गौरव गुप्ता एवं टीम की मदद से इस हाई रिस्क सर्जरी को सफल अंजाम तक पहुंचाया।
डॉ. विजया भारती ने कहा कि सर्जरी के उपरांत मरीज को चौथे दिन डिस्चार्ज दे दिया गया और मरीज अब बिलकुल ठीक है। साथ ही मरीज को सर्जरी के दौरान ब्लड लॉस भी न के बराबर हुआ।
Kritika

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

17 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

17 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

18 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

18 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

18 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago