<p>प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने विवेकानंद अस्पताल के मुख्य डॉ. विम दूबे और दो सर्जन डॉ. जसनीत गुलजार और डॉ. गौरव को 95 वर्षिय एक महिला का सफल ऑपरेशन करने पर बधाई दी है। शांता ने कहा कि इस उम्र के लोगों का इस प्रकार का ऑपरेशन करना बहुत कठिन काम होता है। 90 साल से अधिक उम्र में ऐसे ऑपरेशन बिल्कुल नहीं किए जाते। विवेकानंद अस्पताल के सर्जनों ने यह काम करके एक बहुत बड़ा सेवा का काम किया है। उन्होंने 95 साल की वृद्धा को दूसरा जन्म दिया है।</p>
<p>शांता ने कहा कि अस्पताल के दोनों डॉक्टरों ने इतना महत्वपूर्ण काम किया है कि वे स्वयं व्यक्तिगत रूप से अगले सप्ताह अस्पताल में जाकर उन्हें बधाई देंगे। शांता ने कहा कि 6 महीने के अंदर विवेकानंद अस्पताल में कैथलैव की स्थापना कर दी जाएगी। दिल के रोगियों का उपचार यहां पर होगा। कैथलैव में रोगियों के लिए एंडोग्राफी और जरूरत पड़ने पर एंजोपलासट्री यहां पर हो जाएगी। उसकी तैयारी हो रही है। </p>
नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…
Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्खू सरकार ने विस्तार दिया है। योजना…
Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…
Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…
Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…
Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…