Follow Us:

डॉ. ओमेश भारती ने की CM जयराम ठाकुर से भेंट

पी. चंद, शिमला |

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से आज हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. ओमेश भारती ने भेंट की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी।

डॉ. ओमेश भारती को रेबीज में अनुसंधान के लिए भारत सरकार द्वारा पदमश्री पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। डॉ. भारती के अनुसंधान से ही रेबीज के उपचार की लागत 35 हजार से घटकर 350 प्रति रोगी हुई है।