Categories: हिमाचल

चंबा: करीब डेढ़ साल पहले टूटा था परेल पुल, आज तक शुरू नहीं हुआ निर्माण कार्य

<p>चंबा मुख्यालय से करीब 5 किलोमीटर दूर करीब डेढ़&nbsp; साल पहले दिवाली की रात को जब परेल पुल टूटा था उसके बाद&nbsp; वहां आस पास के गांव के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पढ़ रहा है। परेल पुल को टूटे करीब 2 साल होने को आए हैं। लेकिन, अभी तक वहां पर नए पुल निर्माण कार्य सही ढंग से शुरू नहीं हो पा रहा है। इस परेल पुल&nbsp; के टूटने से चुराह, सरोल, भद्रंम, तीसा, इन सभी क्षेत्रों के लोगों को आने जाने में काफी परेशानी होती है। क्योंकि जब सरोल के पास राठ घार&nbsp; में भूस्खलन से मलवा गिरता है तो यह क्षेत्र चंबा मुख्यालय से कट हो जाता है। जिसकी वजह से लोगों को पैदल चंबा मुख्यालय पहुंचना पड़ता है। साथ ही जब दूसरी तरफ परेल घार से मलवा गिरता है और रास्ता बंद हो जाता है&nbsp; तो लोग इसी पुल&nbsp; से बाया सरोल&nbsp; होकर चंबा मुख्यालय पहुंचे थे।</p>

<p>यह पुल चंबा और चुराह&nbsp; के साथ साथ भर से क्षेत्रों के&nbsp; रास्ते को जोड़ने में एक कड़ी का रूप भी था।&nbsp; लेकिन जब से यह पुल टूटा है तो उससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है हलांकि सरकार और प्रशासन ने इस पुल के निर्माण के लिए उसी ठेकेदार को पुल निर्माण कार्य के लिए आदेश जारी किए हैं जिसने इस टूटे हुए पुल का निर्माण करवाया था। अब इस पुल निर्माण कार्य में देरी की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।</p>

<p>यहां के स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले दिवाली की रात को यह पुल टूट गया था जिसकी वजह से नदी के पार जाने के लिए लोगों को काफी परेशानी होती हैं। उन्हें अगर पठानकोट जाना हो या परेल जाना हो तो अतिरिक्त 7-8 किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता है।&nbsp; उन्होंने बताया कि पठानकोट से जब वह&nbsp; यहां आते थे तो उन्हें अपने क्षेत्र में पहुंचने में काफी आसानी रहती थी लेकिन अब उन्हें जब रात के समय घर आना हो तो काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। तीसा ,चुराह, सुरगणी, वह इस तरफ के आने&nbsp; सभी क्षेत्रों को अगर पठानकोट के लिए आना होता तो इसी पुल से होकर गुजरते थे लेकिन अब उन्हें अतिरिक्त करीब 7-8&nbsp; किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है।&nbsp;</p>

<p>लोगों ने बताया कि जब यहां पर परेल घार&nbsp; में मलबा गिरने से रास्ता बंद होता था तो लोग इसी&nbsp; पुल से चंबा मुख्यालय बाया सरोल&nbsp; होकर जाया करते थे और जब दूसरी तरफ रास्ता बंद होता है तो भी इसका इस्तेमाल करते जिससे लोगों को काफी सुविधा थी।&nbsp; लेकिन इस पुल के&nbsp; टूटने के बाद उन्हें&nbsp;&nbsp; काफी दिक्कत है।&nbsp; उन्होंने कहा इस पुल के टूट जाने के इतने दिन बाद भी&nbsp; पुल निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है।&nbsp; कई बार प्रशासन ने इस पुल के निर्माण के बारे में अस्वाशन&nbsp; तो दिए हैं लेकिन अभी तक कार्य शुरू नहीं हो पाया है।&nbsp; लोगों ने सरकार व प्रशासन से इस पुल के निर्माण की जलद&nbsp; से मांग की है&nbsp; ताकि&nbsp; लोगों को इसकी सुविधा मिल पाए।</p>

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

3 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

3 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

4 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

4 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

5 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

5 hours ago