Categories: हिमाचल

शिमला: कोरोना काल में ओंधे मुंह गिरे सब्जियों के दाम, मंडियों में किसानों को नहीं मिल रहा मेहनत का फल

<p>कोरोना के चलते सब्ज़ियों के दाम ओंधे मुंह गिर रहे हैं। किसान खेतों में कड़ी मेहनत के बाद सब्जियां मंडियों तक पहुंचा रहे हैं। लेकिन उनको लागत तक नहीं मिल पा रही है। शिमला की ढली सब्ज़ी मंडी में आजकल आलू, गोभी और मटर का सीजन चल रहा है। लेकिन किसानों को इनके उचित दाम नहीं मिल रहे हैं। जो गोभी और टमाटर बाज़ार में 25 से 30 रुपए बिक रही है किसानों को उसकी कीमत मात्र 3 से 5 रुपए प्रति किलो के हिसाब से मिल रही है। इसी तरह आलू बाज़ार में तो 20 रुपए के हिसाब से बिक रहा है लेकिन किसानों को इसकी 10 रुपए प्रति किलो के हिसाब से कीमत मिल रही है।&nbsp;</p>

<p>ढली सब्ज़ी मंडी में अपनी फ़सल बेचने आए किसानों का कहना है कि गोभी, टमाटर के उन्हें 5 रुपए प्रति किलो के हिसाब से दाम मिल रहे हैं। मटर भी 40 से 50 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बिक रहा है। जोकि 100 रुपए किलो के हिसाब से बिकता था। उनको तो लागत भी नहीं मिल पा रही है। ऐसे में फ़सलों से मोह भंग होने लगा है। सरकार को सब्जियों पर न्यूनतम मूल्य निर्धारित करना चाहिए ताकि किसानों को इस तरह की समस्याओं का सामना न करना पड़े।</p>

<p>उधर, आढ़तीयों का अपना ही तर्क है उनका कहना है कि आज किसानों को अच्छे दाम मिले हैं क्योंकि बारिश की वजह से कम सब्जी मंडी में आई है। बाकी सब्ज़ी के दामों में कमी की वजह मौसम का ठंडा होना भी है। मौसम की वजह से मैदानी इलाकों में गर्मी नहीं पड़ी। जिसकी वजह से सब्जियां ख़राब नहीं हो रही नतीज़तन हिमाचल की सब्ज़ियों की मांग कम है। दूसरा शिमला के हॉटेल, रेस्टोरेंट और ढाबों में भी सब्जियों की ख़पत कम है इसलिए भी सब्ज़ियों के दाम कम हैं।<br />
&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

द हंस फाऊंडेशन एमएमयू 2 बंजार द्वारा सामान्य चिकित्सा शिविर का अयोजन

एमएमयू इकाई 2 बंजार के द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कनौन में किशोरियों को सामाजिक…

41 mins ago

हिमाचल में 2 दिन बाद एक्टिव होगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस:9-10 अक्टूबर को बारिश; बढ़ेगी ठंड, अभी तापमान सामान्य से ज्यादा

Shimla: हिमाचल प्रदेश में दो दिन बाद पश्चिमी विक्षोभ (WD) एक्टिव हो रहा है। इससे…

3 hours ago

Himachal: हिमाचल प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को सब्सिडी अब सीधे बैंक खाते में मिलेगी

Himachal power subsidy:  हिमाचल प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को अब बिजली पर मिलने वाली सब्सिडी…

4 hours ago

Mandi News: नवरात्रों में माता बगलामुखी मंदिर में भक्तों का उमड़ा सैलाब, भक्तों की मनोकामनाएं हो रही हैं पूर्ण

Baglamukhi Temple  : सदर विधानसभा क्षेत्र के तुंगल में स्थित प्रसिद्ध देवी माता बगलामुखी मंदिर…

4 hours ago

Pakistan News: शादी की मनाही पर लड़की ने परिवार को दिया जहर, 13 की मौत

Pakistan family poisoned murder : पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक दिल दहला देने वाली…

4 hours ago

मुख्यमंत्री सुक्खू ने अचानक किया IGMC शिमला का निरीक्षण, मरीजों से लिया फीडबैक

CM Sukhu visits IGMC Shimla:  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सोमवार सुबह 7:00…

5 hours ago