Categories: हिमाचल

कांगड़ा: मां के शव को कंधों में उठाकर संस्कार के लिए ले गया बेटा, नहीं आया कोई आगे

<p>कांगड़ा के रानीताल के अंतर्गत आते भंगवार गांव में वीरवार को एक कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत हो गई। ज़ब क्षेत्रवासियों को इसकी जानकारी मिली कि महिला की मौत कोरोना के कारण हुई है तो उसको कंधा लगाकर शमशान घाट तक पहुंचाने के लिए कोई आगे नहीं आया। महिला के पुत्र ने अकेले शव को कंधे पर उठाकर अंतिम संस्कार के लिए शमशान घाट पहुंचाया। महिला भंगवार पंचायत की पूर्व उपप्रधान भी रह चुकी है।</p>

<p>जानकारी के अनुसार ज़ब कोई शव को कंधा देने भी आगे नहीं आया। ऐसे में पुत्र मां के शव को पीठ पर उठाकर अंतिम संस्कार के लिए निकल पड़ा। वहीं उसके पीछे ढेड़ वर्ष के बच्चे को उठाये और दूसरे हाथ में अंतिम संस्कार में प्रयोग होने वाली सामग्री को लेकर उसकी पत्नी चली हुई थी।</p>

<p>इस बारे में भंगवार पंचायत के प्रधान सूरम सिंह ने बताया कि मैं बीमार था इसलिए मैं खुद उनके घर नहीं जा सका। लेकिन फिर भी मैंने अपने स्तर पर प्रशासेन से बात करी थी कि पीपीई किट और हर संभव सहायता परिवार को दी जाए।</p>

<p>मृतिका के लड़के वीर सिंह ने कहा कि मेरे रिश्तेदार पीपीई किट लेकर आ रहे हैं आप रहने दो। मैंने शव को उठाने के लिए दो ट्रैक्टर वालों से भी बात की लेकिन उन्होंने इन्कार कर दिया। परिवार की गांव के कुछ लोगों ने मदद की है और वो लकड़ियां काटने हेतु जंगल में चले गए थे। वीर सिंह ने शव को अकेले ले जाने का निर्णय लेने में बहुत ही जल्दबाजी की। उसने मुझे इस बारे में नहीं बताया कि शव को कोई कंधा नहीं लगा रहा है नहीं तो हम कुछ कर सकते थे।</p>

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल में 2 दिन बाद एक्टिव होगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस:9-10 अक्टूबर को बारिश; बढ़ेगी ठंड, अभी तापमान सामान्य से ज्यादा

Shimla: हिमाचल प्रदेश में दो दिन बाद पश्चिमी विक्षोभ (WD) एक्टिव हो रहा है। इससे…

57 mins ago

Himachal: हिमाचल प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को सब्सिडी अब सीधे बैंक खाते में मिलेगी

Himachal power subsidy:  हिमाचल प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को अब बिजली पर मिलने वाली सब्सिडी…

2 hours ago

Mandi News: नवरात्रों में माता बगलामुखी मंदिर में भक्तों का उमड़ा सैलाब, भक्तों की मनोकामनाएं हो रही हैं पूर्ण

Baglamukhi Temple  : सदर विधानसभा क्षेत्र के तुंगल में स्थित प्रसिद्ध देवी माता बगलामुखी मंदिर…

2 hours ago

Pakistan News: शादी की मनाही पर लड़की ने परिवार को दिया जहर, 13 की मौत

Pakistan family poisoned murder : पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक दिल दहला देने वाली…

2 hours ago

मुख्यमंत्री सुक्खू ने अचानक किया IGMC शिमला का निरीक्षण, मरीजों से लिया फीडबैक

CM Sukhu visits IGMC Shimla:  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सोमवार सुबह 7:00…

3 hours ago

नवाचार को बढ़ावा दे रहा एटीसी शाहपुर

नवीन तकनीक और प्रौद्योगिकी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे कदम Kangra:  उपयुक्त प्रौद्योगिकी केन्द्र…

20 hours ago