Categories: हिमाचल

8 अक्टूबर को होगा दशहरा उत्सव का आयोजन, दुकान आवंटन और पुतला दहन के लिए कमेटियां गठित: DC

<p>डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति ने जानकारी देते हुए बताया कि दशहरा उत्सव डीआईजी कार्यालय परिसर के मैदान में आठ अक्तूबर को आयोजित किया जाएगा। उन्होंने शुक्रवार को आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि दशहरा उत्सव जनभावनाओं के साथ जुड़ा है और जिला प्रशासन दशहरा उत्सव आयोजन के लिए कारगर कदम उठा रहा है इसमें आम जनमानस की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी।</p>

<p>उन्होंने कहा कि दशहरा उत्सव को आकर्षक बनाने के लिए झूले इत्यादि भी लगाए जाएंगे इसके साथ ही पुतला दहन के लिए भी उचित व्यवस्था की जाएगी। दशहरा उत्सव में दुकानों के आवंटन और पेयजल, विद्युत इत्यादि की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए एडीएम की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई जिसमें एएसपी, एसडीएम तथा एसीटूडीसी शामिल हैं। इसके साथ पुतला दहन को लेकर भी दशहरा कमेटी के सदस्यों की प्रबंधन समिति बनाई गई है।</p>

<p>डीसी ने कहा कि आयोजन स्थल पर स्टाल आवंटन प्रक्रिया एक अक्तूबर तक पूरा करने का निर्णय लिया है तथा पांच अक्तूबर से झूले तथा दुकानें लगाने के लिए समय निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि दशहरा उत्सव के दौरान स्वच्छता का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा तथा पेयजल व्यवस्था के लिए पानी के टेंकरों इत्यादि की व्यवस्था करने के दिशा निर्देश भी दिए गए हैं इसके साथ ही दमकल वाहन भी आयोजन स्थल पर खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि पुतला दहन के दौरान भी सुरक्षा इत्यादि के पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे, पुतला दहन में सतर्कता तथा सावधानी बरती जाएगी।</p>

Samachar First

Recent Posts

राष्ट्रपति ने राज्यपाल को डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज  धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के…

1 hour ago

भारत के राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज (6 मई, 2024) धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश…

1 hour ago

लाहौल स्पीति में नगदी फसलों की बिजाई का कार्य आरंभ

केलांग  6 मई: कृषि अधिकारी खंड स्तर पर किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उर्वरक , कृषि…

1 hour ago

बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने कहा कि बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े…

1 hour ago

सभी क्षेत्रों में चाहे वह रेलवे, राजमार्ग, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा आदि हो पीएम मोदी के काम से परिवर्तन साफ दिखता है : राजीव

चंबा/धर्मशाला: भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

1 hour ago

भाजपा के लिए दुःख का कारण है सुक्खूः रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा है कि भाजपा नेता हिमाचल प्रदेश में ऑपरेशन लोट्स…

5 hours ago