Categories: हिमाचल

उपचुनावों में पहली बार होगा M3 तकनीक का इस्तेमालः ADC प्रियंका वर्मा

<p>प्रदेश में होने जा रहे आगामी उपचुनाव को लेकर चुनाव आयोग भी तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है। सिरमौर जिला के पच्छाद में उपचुनाव के मद्देनजर चुनावी कर्मचारियों को चुनाव आयोग की टीम द्वारा चुनाव के मद्देनजर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इन उपचुनाव में पहली बार एमथ्री तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा जो कि प्रदेश में पहली बार होगा।</p>

<p>अतिरिक्त जिला उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने बताया कि एमथ्री मशीन VSDU यानि विविपेट स्टेटस डिस्प्ले यूनिट से लैस है जबकि पहले इसका M2 मशीनों के साथ अलग से इस्तेमाल करना पड़ता था। M3 मशीन पहले की मशीनों से हल्की हैं जो हैंडल करने में भी काफी आसान है। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण में विशेष रूप से इस नई तकनीक के बारे में कर्मचारियों को जानकारी दी जा रही है ताकि चुनावी प्रक्रिया को सरल बनाया जा सके। प्रदेश में उपचुनाव की कभी भी घोषणा हो सकती है लिहाजा चुनाव आयोग भी चुनावी प्रक्रिया संपन्न करवाने के लिए पूरी तरह से मुस्तैद नज़र आ रहा है। बता दें कि जिला कांगड़ा के धर्मशाला में भी उपचुनाव होने हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

राष्ट्रपति ने राज्यपाल को डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज  धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के…

13 hours ago

भारत के राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज (6 मई, 2024) धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश…

13 hours ago

लाहौल स्पीति में नगदी फसलों की बिजाई का कार्य आरंभ

केलांग  6 मई: कृषि अधिकारी खंड स्तर पर किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उर्वरक , कृषि…

13 hours ago

बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने कहा कि बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े…

13 hours ago

सभी क्षेत्रों में चाहे वह रेलवे, राजमार्ग, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा आदि हो पीएम मोदी के काम से परिवर्तन साफ दिखता है : राजीव

चंबा/धर्मशाला: भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

13 hours ago

भाजपा के लिए दुःख का कारण है सुक्खूः रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा है कि भाजपा नेता हिमाचल प्रदेश में ऑपरेशन लोट्स…

17 hours ago