हिमाचल

कांगड़ा में देर रात महसूस हुए भूकंप के झटके, 2.6 रही तीव्रता

अब हिमाचल के कांगड़ा जिला में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.6 आंकी गई है। इसका केंद्र जमीन से 5 किलोमीटर नीचे था। भूकंप रात करीब एक बजे रिकॉर्ड किया गया है। हालांकि, रात पर लोगों के सोए होने कारण भूकंप के झटकों का पता नहीं चल पाया।

हिमाचल में इस माह 19 दिन में 9 बार भूकंप आ चुका है। शिमला में सबसे अधिक तीन बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। किन्नौर, चंबा में दो-दो, मंडी और कांगड़ा में एक-एक बार भूकंप आया है। 15 नवंबर को हिमाचल में एक दिन में दो जिलों में भूकंप आया था। मंडी और चंबा जिला में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता 3.4 और 2.9 रही थी। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला में 13 नवंबर भूकंप आया है। आधी रात के बाद करीब 2 बजकर 36 मिनट पर भूकंप रिकॉर्ड किया गया है। भूकंप की तीव्रता 2.7 थी और इसका केंद्र जमीन से 5 किलोमीटर नीचे रहा ।

इससे पहले इस माह 9 नवंबर को किन्नौर जिला में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप की तीव्रता 4.4 आंकी गई थी। भूकंप शाम करीब 4 बजकर 27 मिनट पर आया था। इसका केंद्र जमीन से पांच किलोमीटर नीचे रहा है। वहीं, 7 नवंबर को शिमला जिला में भूकंप रिकॉर्ड किया गया है। भूकंप की तीव्रता 2.8 और केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था। भूकंप सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर आया था।

4 नवंबर को भी शिमला में भूकंप आया था। भूकंप की तीव्रता 2.4 आंकी गई थी। भूकंप सुबह 7 बजकर 13 मिनट पर आया था। भूकंप का केंद्र जमीन से 5 किलोमीटर नीचे था। चार नवंबर को ही शिमला में 2.5 तीव्रता का भूकंप भी आया था। भूकंप सुबह 6 बजकर 25 मिनट पर रिकॉर्ड किया गया । भूकंप का केंद्र जमीन से 5 किलोमीटर नीचे था। 3 नवंबर को किन्नौर में भूकंप आया था। भूकंप की तीव्रता 2.2 थी और केंद्र जमीन से पांच किलोमीटर नीचे था। भूकंप रात 11 बजकर 56 मिनट पर रिकॉर्ड किया गया।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

5 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

6 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

7 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

8 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

8 hours ago