Categories: हिमाचल

शिक्षा मंत्री ने कुसुम्पटी में वर्चुअल रैली को किया संबोधित, गिनवाई उपलब्धियां

<p>शिक्षा, विधि एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज ने शिमला के कुसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र की वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केन्द्र सरकार के एक साल के कार्यकाल में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए, जिसमें धारा 370 हटाने, 35 ए की समाप्ति, सम्मान नागरिकता कानून में संशोधन, जम्मू कश्मीर और लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश का गठन करना आदि शामिल है। लेह लद्दाख से लेकर कन्याकुमारी तक एक विधान एक निशान और एक प्रधान का जो उद्घोष था उसे पूरा किया गया है। उन्होंने बताया कि राम मंदिर पर ऐतिहासिक निर्णय सुप्रीम कोर्ट द्वारा लिया गया है एवं निर्माण कार्य के लिए प्रधानमंत्री द्वारा ट्रस्ट का गठन किया गया है। इसके साथ नारी जाति को सम्मान एवं समानता प्रदान करने के लिए तीन तलाक कानून को हटाया गया है। लोक कल्याण की दृष्टि से प्रधानमंत्री लोक कल्याण योजना बनाई गई, जिसके अंतर्गत एक लाख 70 हजार करोड़ रुपये का पैकेज दिया गया जो किसानों के सम्मान निधि का पैसा सीधे किसानों को जाता था और भ्रष्टाचार को खत्म किया गया है। उन्होंने कहा कि ऐसी उपलब्धियों से कोई भी व्यक्ति और राष्ट्र गौरवान्वित महसूस करता है।</p>

<p>देश को अर्थव्यवस्था की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए अनेकों प्रयोेग एवं प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने वर्चुअल रैली प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया की ही देन है, जिसे आज न केवल भारतीय जनता पार्टी अपितु सभी पार्टियां अपनाकर संवाद कायम कर रही है। लोकल के लिए वोकल महामंत्र प्रधानमंत्री द्वारा प्रदान किया गया है, जिसे हम सब को मिलकर सफल बनाना होगा। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के दौर में भी 130 करोड़ की आबादी वाले देश में मजबूत नेतृत्व के कारण ही कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामलों और मृत्यु दर में कमी आंकी गई है साथ ही स्वास्थ्य के क्षेत्र में काफी सुधार किया गया है।</p>

<p>उन्होंने कहा कि भारत आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है। इस संक्रमण काल में बड़े-बड़े देश अपना निवेश एवं उद्योग चीन से हटा कर दूसरे देशों की ओर ले जाने के लिए प्रयासरत है, जिनकी निगाहें भारत की ओर लगी है। भारत दुनिया को निवेश के लिए आकर्षित करने की क्षमता रखता है। उन्होंने बताया कि देश में तीन बल्क ड्रग पार्क स्थापित किए जाने हैं, जिसमें से एक की स्थापना के लिए बद्दी-बरोटीवाला क्षेत्र में करने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा सक्रिय रूप से प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में कोरोना वायरस पर नियंत्रण कर आम जन समुदाय तक नहीं फैलने दिया गया है। आर्थिक गतिविधियों को तेज करने के लिए प्रदेश सरकार प्रयत्नशील हैं। देश और प्रदेश की सरकार हर क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रही है चाहे कोरोना वायरस को रोकने में हो या अर्थव्यवस्था में तेजी लाने का कार्य हो। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सेब सीजन के दौरान नेपाली श्रमिकों की उपलब्धता सुनिश्चित रूप से इसके लिए मुख्यमंत्री द्वारा विदेश मंत्री के माध्यम से संवाद कायम किया जा रहा है।</p>

<p>उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान सेवा परमोधर्मा के मार्ग को अपनाते हुए न केवल पार्टी कार्यकर्ताओं बल्कि स्वैच्छिक संस्थाओं द्वारा भी सहायता प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है इसके बावत हमें सघन रहने की जरूरत है। बाहर निकलते हुए निरंतर मास्क का प्रयोग करना अथवा मुंह को ढक कर रखना, साबुन से निरंतर हाथ धोने और बाजार में दो मीटर की दूरी बनाएं रखने इन कार्योंं को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाना कोरोना संक्रमण काल के लिए जरूरी है। रैली को शिमला संसदीय क्षेत्र की प्रभारी एवं महिला आयोग की अध्यक्षा डेजी ठाकुर, शिमला संसदीय क्षेत्र के विस्तारक प्रिय व्रत शर्मा ने भी संबोधित किया। रैली का संचालन कुसुम्पटी मण्डल के अध्यक्ष जितेन्द्र भोटका ने किया तथा मण्डल द्वारा किए गए कार्यों का विवरण भी दिया। कुसुम्पटी क्षेत्र से प्रत्याशी रही विजय ज्योति सेन ने आभार व्यक्त किया।</p>

Samachar First

Recent Posts

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा: 13 से 19 अक्तूबर तक भव्य आयोजन, 332 देवता होंगे शामिल

  Kullu Dussehra 2024: अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का शुभारंभ  13 अक्तूबर को राज्यपाल शिव…

9 hours ago

हमीरपुर में नहीं जलेंगे दशहरे के पुतले, लोगों ने सरकार से की आयोजन की मांग

No effigy burning Hamirpur : हमीरपुर शहर में पिछले 3 वर्षों से दशहरे का आयोजन…

10 hours ago

Himachal: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर को हमीरपुर में

Hamirpur: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर 2024 को…

10 hours ago

रतन टाटा के बाद नोएल टाटा को मिली टाटा ट्रस्ट की कमान

  Ratan Tata successor Noel Tata:  नोएल टाटा, जो दिवंगत रतन टाटा के सौतेले भाई…

10 hours ago

Himachal: एग्रीकल्चर सर्टिफिकेट के लिए 20 हजार मांगे, पटवारी रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

  Patwari arrested for bribe : हिमाचल प्रदेश के कांग`ड़ा जिले में स्टेट विजिलेंस एंड…

10 hours ago

आरएस बाली ने ब्रजेश्वरी मंदिर में परिवार सहित की पूजा-अर्चना, पूर्णाहुति डाली

RS Bali at Bajreshwari Temple : 11 अक्टूबर 2024 को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम…

11 hours ago