हिमाचल

शिक्षा मंत्री बोले- लोकसभा चुनाव के साथ उपचुनाव में भी जीतेगी कांग्रेस

देश में लोकसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है. कांग्रेस अब तक हिमाचल प्रदेश में एक भी सीट पर प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है. इस बीच शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रभारी रोहित ठाकुर ने कांग्रेस पदाधिकारी की बैठक ली. इस बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गई है. पार्टी जल्द ही लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी की घोषणा करेगी और इसके तुरंत बाद कांग्रेस कार्यकर्ता मैदान में उतरेंगे. रोहित ठाकुर ने लोकसभा चुनाव के साथ उपचुनाव में भी जीत का दावा किया है.

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि बीते15 महीने में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार ने बेहतरीन काम किया है. उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से किए गए कामों को लेकर ही जनता के बीच कांग्रेस कार्यकर्ता जाएंगे. उन्होंने कहा कि साल 2021 में उपचुनाव, साल 2022 में विधानसभा चुनाव और साल 2023 में नगर निगम शिमला के चुनाव में जीत हासिल करने के बाद अब साल 2024 के लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस जीत हासिल करेगी.

उन्होंने कहा कि जल्द ही कांग्रेस अपने प्रत्याशियों की भी घोषणा करने वाली है. रोहित ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व पर भी तंज किया. रोहित ठाकुर ने कहा कि भाजपा नेताओं को तो यह पता ही नहीं था कि उनका मैनेजमेंट कहां से हो रहा है. प्रदेश नेतृत्व को केवल आदेश मिलते हैं और इसके बाद उन्हें इसी के अनुरूप काम करना पड़ता है. रोहित ठाकुर ने कहा कि पार्टी ने किसे टिकट देना है और किसे नहीं, यह आलाकमान तय करता है.

Kritika

Recent Posts

नालागढ़ के आजाद विधायक का नया नाम ‘केएल बिके’: मुख्यमंत्री

नालागढ़ के आजाद विधायक का नया नाम 'केएल बिके': मुख्यमंत्री भाजपा को जनता की अदालत…

2 hours ago

21518 सैन्य जवानों को ई-ट्रांसमिशन से मिलेंगे पोस्टल बैलेट: DC

कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में 21518 सैन्य जवानों को ई-ट्रांसमिटिड पोस्टल बैलेट पेपर भेजे जाएंगे ताकि…

2 hours ago

दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया काला कोट, दिन में सपने देखना छोड़ें: CM

दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया काला कोट, दिन में सपने देखना…

2 hours ago

राज्यपाल ने किया कला प्रदर्शनी का शुभारम्भ

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने भारतीय कला परिषद् द्वारा शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में…

2 hours ago

लोकसभा, विस उपचुनाव की ईवीएम और वीवीपैट की हुई दूसरी रेंडजमाईजेशन

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र तथा धर्मशाला विस उपचुनाव के लिए ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की दूसरी…

3 hours ago

48919 आवेदनों में से अब तक 37362 प्रपत्र स्वीकृत: मनीष गर्ग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज यहां जानकारी दी कि 85 वर्ष से अधिक…

3 hours ago