हिमाचल

स्नो लैंड स्काऊट्स के आठ सदस्य गणतंत्र दिवस परेड शिविर को सफल बनाने में देंगे सेवाएं

स्नो लैंड स्काऊट्स के आठ सदस्य राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस परेड शिविर को सफल बनाने में  देंगे सेवाएं: बीजू हिमदल

भारत स्काऊट्स एवं गाइड्स हिमाचल प्रदेश द्वारा राजकीय कन्या महाविद्यालय शिमला में गणतंत्र दिवस परेड शिविर का आयोजन 20 जनवरी से 27 जनवरी 2024 करवाया जा रहा है जिसमें राज्य के 10 ज़िलों के 27 महाविद्यालयों तथा 1 ओपन ग्रुप के 140 रोवर तथा रेंजर्स भाग ले रहे हैं।

ये सभी  रोवर्स  तथा रेंजर्स यहाँ तक नवंबर माह में राज्य प्रशिक्षण केंद्र रिवालसर में आयोजित शिविर में हुई चयनित प्रक्रिया के बाद ही पहुँचे हैं, अब 25 जनवरी तक फिर एक बार तैयारियाँ करवाई जाएगी और कुछ ही चयनित रोवर्स तथा रेंजर्स 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के दिन होने वाले परेड में भाग लेंगे।
बीजू हिमदल,रोवर स्काउट लीडर नें जानकारी देते हुए बताया कि जिला कुल्लू के लिए गौरव की बात है कि हमारे ओपन ग्रुप के चार रोवर्स एवं चार रेंजर्स हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में होने बाली राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस परेड में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की टुकड़ी को प्रशिक्षण देने में अहम् सेवा कार्य करेंगे |
बता दे कि इस शिविर में रोवर्स रेंजर्स की टुकड़ियां अन्य विभागों व संस्थाओं की टुकड़ियों के साथ प्रतिदिन परेड के तैयारी शिमला के ऐताहसिक रिज मैदान में करेंगे और 26 जनवरी के दिन भव्य परेड का हिस्सा बनेगें।
इस शिविर में स्नो लैंड स्काऊट्स एवं गाइड्स से रोवर अमन, श्रवण, सोनू तथा तेज सिंह और रेंजर योजना, भूमिका शर्मा, शेरोन शर्मा तथा भूमिका अपनी सेवाएँ दे रहे है।
Kritika

Recent Posts

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा: 13 से 19 अक्तूबर तक भव्य आयोजन, 332 देवता होंगे शामिल

  Kullu Dussehra 2024: अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का शुभारंभ  13 अक्तूबर को राज्यपाल शिव…

6 hours ago

हमीरपुर में नहीं जलेंगे दशहरे के पुतले, लोगों ने सरकार से की आयोजन की मांग

No effigy burning Hamirpur : हमीरपुर शहर में पिछले 3 वर्षों से दशहरे का आयोजन…

7 hours ago

Himachal: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर को हमीरपुर में

Hamirpur: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर 2024 को…

7 hours ago

रतन टाटा के बाद नोएल टाटा को मिली टाटा ट्रस्ट की कमान

  Ratan Tata successor Noel Tata:  नोएल टाटा, जो दिवंगत रतन टाटा के सौतेले भाई…

7 hours ago

Himachal: एग्रीकल्चर सर्टिफिकेट के लिए 20 हजार मांगे, पटवारी रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

  Patwari arrested for bribe : हिमाचल प्रदेश के कांग`ड़ा जिले में स्टेट विजिलेंस एंड…

7 hours ago

आरएस बाली ने ब्रजेश्वरी मंदिर में परिवार सहित की पूजा-अर्चना, पूर्णाहुति डाली

RS Bali at Bajreshwari Temple : 11 अक्टूबर 2024 को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम…

8 hours ago