Categories: हिमाचल

धर्मशाला के गबरू की गायकी का पाकिस्तान भी हुआ ‘मुरीद’

धर्मशाल में जन्मे 18 साल के गबरू गायक कनवर दास की गायकी का पंजाब, हिमाचल के साथ पकिस्तान भी मुरीद हो चुका है। कनवर दास ने सिर्फ 6 साल की उम्र से गाना शुरू किया था और अब तक लगभग एक एक दर्जन से अधिक गाने गा चुके हैं। कनवर का जो गाना पाकिस्तान में लोकप्रिय हुआ है वह पंजाबी भाषा में है और गाने के बोल हैं रेड लिप्स।

इसके अलावा रेड लिप्स और प्यार दी फर्स्ट लव गानों को वर्ल्ड वाइड लोग पसंद कर रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने पकिस्तान के प्रसिद्ध गायक खालिद गावर के साथ मेरा मुर्शद ऊंचा सूफी ड्यूट गाना भी गया है। जिसे पड़ोसी मुल्क के लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। कनवर दास के गाने रेड लिप्स वीडियो का जादू पकिस्तान के एप्पल टीवी न्यूज चैनल पर भी दिख चुका है।

2015 में रिलीज हुआ था पहला एल्बम

इस गायक का पहला एल्बम 2015 में रिलीज हुआ था। जिसका नाम था प्यार दी फर्स्ट लव और इसके टाइटल सॉन्ग का वीडियो भी रिलीज किया गया था। इस एलबम में पांच गाने थे। इस एलबम को पंजाब के लोकप्रिय चैनल एमएचवन पर रिलीज किया गया था। इस बारे में गायक ने बताया की पाकिस्तान के गायक खालिद गावर के साथ जो गाना गाया है उस गाने की विडियो की शूटिंग भारत और पकिस्तान में की गई है। कनवर दास ने लगभग 50 से अधिक गाने लिखे है जोकि बहुत जल्द रिलीज होंगे।

गायक नुसरत फ़तेह अली खान को मानते हैं अपना गुरु

कनवर दास की पकड़ सूफी कलाम में भी जबरदस्त है। उन्होंने मात्र 8 साल की उम्र से सूफी गाने गाने शुरू कर दिए थे। कनवर दास अभी तक हिमाचल सहित कई पडोसी राज्यों में सूफी कलम की कई प्रस्तुतियां दे चुके हैं। कनवर दास अपना गुरु सुप्रसिद्ध सूफी गायक नुसरत फ़तेह अली खान को मानते हैं।उनकी सूफियाना गायकी को सुनकर ही अपनी गायकी शुरू की। ताज्जुब की बात है कि बिना किसी संगीत की शिक्षा के कनवर दास गायकी के नए आयाम स्थापित कर रहे हैं।

Samachar First

Recent Posts

Himachal: भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने लौटाई एमएचए की सिक्योरिटी

धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…

2 hours ago

शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…

7 hours ago

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

7 hours ago

बंद नहीं अपग्रेड होगा गोपालपुर चिड़ियाघर

गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्‍यवस्‍थाएं…

8 hours ago

कांगड़ा में दो हादसे:टैंक में तीन मजदूर बेह‍ोश, स्कूल बस और कार से टकराई पंजाब रोड़वेज की बस, एक गंभीर

धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…

8 hours ago

पहले खाए बादाम फिर चोरी की वारदात को अंजाम

हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…

8 hours ago