Categories: हिमाचल

चुनाव आयोग अक्टूबर के मध्य में कर सकता है हिमाचल चुनावों की घोषणा

<p>इस साल के अंत में होने वाले दो राज्यों गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनावों की घोषणा चुनाव आयोग अक्टूबर के मध्य में कर सकता है।&nbsp; माना जा रहा है कि गुजरात के चुनाव जहां दिसंबर में हो सकते हैं, वहीं हिमाचल प्रदेश में चुनाव नवंबर में कराए जा सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, चुनाव आयोग हिमाचल प्रदेश में एक फेज में चुनाव करा सकता है, वहीं गुजरात में चुनाव दो फेज में होगा।</p>

<p>गुजरात में जहां भाजपा शासन में है, वहीं हिमाचल में कांग्रेस वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में सरकार चला रही है। ये भी गौर करते की बात है कि भाजपा को जहां इस बार गुजरात में सबसे कठिन चुनौती मिल रही है तो हिमाचल में कांग्रेस अंतरकलह से परेशान है।</p>

<p>हिमाचल प्रदेश और गुजरात में चुनाव की तैयारियों को लेकर चुनाव आयोग की तैयारियां अभी प्रारंभिक चरण में हैं। इस सप्ताह की शुरुआत में ही चुनावी तैयारियों का जायजा लेने के लिए चुनाव आयोग की टीम ने हिमाचल प्रदेश का दौरा किया था। अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में आयोग की टीम गुजरात का दौरा कर सकती है। इसके बाद जल्दी ही मतदान की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है।</p>

<p>बता दें कि यह पहला मौका होगा, जब चुनाव आयोग पूरी तरह वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल मशीनों के जरिए मतदान कराने जा रहा है।</p>

Samachar First

Recent Posts

अहंकार में होशियार की बुद्धि हुई भ्रष्ट, अब देहरा का भाग्योदय निश्चित : सीएम

देहरा: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को देहरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अनेक…

5 hours ago

ब्यास नदी के जल स्तर की हो रही नियमित मॉनिटरिंग: डीसी

धर्मशाला, 05 जुलाई: उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि भारी बारिश के चलते ब्यास नदी…

5 hours ago

शिक्षा विभाग में खाली पदों को जल्द भरने के साथ कम संख्या वाले स्कूल होंगे मर्ज: रोहित ठाकुर

हिमाचल प्रदेश में कम संख्या वाले स्कूलों को शिक्षा विभाग मर्ज करने जा रहा है।…

5 hours ago

लुहरी डैम प्रभावितों के प्रतिनिधिमंडल ने की उपायुक्त शिमला से मुलाकात

शिमला: लुहरी जल विद्युत परियोजना प्रभावितों का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को उपायुक्त शिमला कार्यलय पहुंचा.…

5 hours ago

शिमला पुलिस ने 15 महीने में किये 1000 ड्रग पैडलर गिरफ्तार

नशे के कारोबारियों की खैर नहीं है, क्योंकि शिमला पुलिस एक के बाद एक नशे…

5 hours ago

सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार अब पूरी तरह से दादागिरी पर आ गई है: बिंदल

शिमला: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल ने कहा कि उपचुनावों में भारतीय जनता पार्टी…

5 hours ago