हिमाचल

हिमाचल में बनने वाली बिजली दिल्ली में फ्री तो हिमाचल में क्यों नही? AAP ने उठाए सवाल

आम आदमी पार्टी (AAP) ने आगामी नगर निगम शिमला के चुनावों के लिए तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी ने इसके लिए सदस्यता अभियान की शुरुआत कर दी है। आम आदमी पार्टी बढ़ती बेरोजगारी और अन्य समस्याओं को लगातार उठा रही है। दिल्ली में आप दो सौ यूनिट फ्री बिजली दे रही है। इसके अलावा पानी और अन्य स्वास्थ्य सविधाएं दी जा रही हैं। यह सुविधाएं प्रदेश की जनता को भी मिल सकती हैं। यह बात शिमला में आप पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी ने शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान कही।

अनूप केसरी ने कहा कि 13 दिसम्बर को शीतकालीन सत्र के दौरान हिमाचल की जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर विधानसभा पहुंचे लेकिन बीजेपी सरकार ने उनके कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया जिसमें कई कार्यकर्ता घायल हुए। यह लोकतंत्र की हत्या है। शांतिपूर्ण तरीके से बात कहने पर लाठियां चलाना सरकार के बर्बरतापूर्ण रवैये को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनता को सुविधाएं तो दे नहीं पा रही है बावजूद इसके प्रदेश लगातार कर्ज के बोझ तले दब रहा है। उन्होंने कहा कि जनता बीजेपी और कांग्रेस की नीतियों से तंग आ गई है। आगामी विधानसभा चुनावों में 68 विधानसभा सीटों और निगम के चुनावों में आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

6 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

6 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

7 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

8 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

9 hours ago