हिमाचल

पात्र मतदाता 04 मई तक मतदाता सूची में करवा सकते हैं नाम दर्ज: डीसी

पात्र मतदाता 04 मई तक मतदाता सूची में करवा सकते हैं नाम दर्ज: डीसी
बीएलओ या आनलाइन पोर्टल के माध्यम से भी पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध

जिला निर्वाचन अधिकारी हेम राज बैरवा ने जानकारी देते हुए बताया कि लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत मतदाता सूची में छूटे हुए पात्र मतदाता 04 मई तक अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं। इस के लिए कांगड़ा जिला में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप अभियान भी आरंभ किया गया है।

उन्होंने कहा कि छूटे हुए मतदाता अपने मतदान केन्द्र के बूथ लेबल अधिकारी से संपर्क करे और एक रंगीन पासपोर्ट आकार का फोटो, आधार संख्या, आयु और निवास के प्रमाण-पत्र की प्रतिलिपि साथ ला कर अपना और अपने परिवार के सदस्य जो एक जनवरी-2024 को 18 वर्ष की आयु या इससे अधिक की आयु पूर्ण कर रहे हैं, के नाम मतदाता सूची में दिनांक 4 मई-2024 तक अवश्य दर्ज करवाएं। उन्होंने कहा कि पूर्व में पंजीकृत मतदाता भी अपना और अपने परिवार के सभी सदस्यों के नाम मतदाता सूची में दर्ज होने की पुष्टि भी अवश्य करें।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि वर्तमान मतदाता सूचियों में कोई भी अपना नाम दर्ज होने की पुष्टि विभाग की वेबसाइट में भी कर सकता है। राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल पर भी ई-रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध है, जिसमें आॅन-लाईन फार्म नाम दर्ज करने हेतु भरे जा सकते है।

उन्होंने जनसाधारण से आग्रह किया है कि आगामी लोकसभा चुनाव-2024 को मध्यनजर रखते हुए, सभी इस अंतिम अवसर का अवश्य लाभ उठायें और लोकसभा चुनाव-2024 में अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। उन्होंने कहा कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए लोगों को प्रेरित भी किया जा रहा है तथा विभिन्न स्तरों पर जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे ताकि ज्यादा से ज्यादा मतदाता अपने मत का प्रयोग कर सकें।

Kritika

Recent Posts

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती , प्रदेश मे 28 हजार…

5 hours ago

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा पीएम मोदी का…

5 hours ago

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

12 hours ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

12 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

12 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

12 hours ago