Categories: हिमाचल

कर्मचारी सरकार की रीढ़, सभी जायज मांगों का होगा समाधान: CM

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज हिमाचल प्रदेश गैर राजपत्रित अधिकारी संघ द्वारा नाहन में आयोजित ‘अभिनन्दन समारोह’ को सम्बोधित करते हुए कहा कि कर्मचारी सरकार की रीढ़ हैं क्योंकि वे सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों के कार्यान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

राज्य सरकार के कर्मचारियों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध हैं और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि उनके साथ अच्छा व्यवहार हो। उन्होंने कहा कि राज्य की भलाई के लिए सामूहिक रूप से कार्य करना सरकार और कर्मचारियों का दायत्वि है ताकि हिमाचल प्रदेश देश का सबसे विकसित राज्य बन सके।

सीएम ने कहा कि राज्य सरकार ने इस वित्त वर्ष के बजट में नई पेंशन योजना के अंतर्गत सरकार की ओर से किए जाने वाले योगदान को मौजूदा 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 14 प्रतिशत करने की घोषणा की है। इस निर्णय से राज्य के 80 हजार से अधिक कर्मचारियों को लाभ होगा।

उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की सभी जायज मांगों का समाधान किया जा रहा है और उन्हें समय-समय पर वित्तीय लाभ प्रदान किए जा रहे हैं। कर्मचारियों को राहत देने के लिए उनके मानदेय और वेतन में वृद्धि की गई है और भविष्य में भी कर्मचारियों के सभी वास्तविक मुद्दों का समाधान चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

16 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

17 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

17 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

19 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

19 hours ago