हिमाचल

जाम में फंसे इंजीनियर की पांव फिसलने से मौत

मंडी: बीती रात मंडी पंडोह मार्ग पर हुई भारी भूसख्लन के बाद बंद हुए मार्ग से लगे जाम में फंसे एक वाहन में सवार होकर जब पंडोह की ओर जा रहे थे तो बाहर कर शौच के लिए निकले एक इंजीनियर की ढांक में गिर जाने से मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार पंजाब के मोहाली के रहने वाले वरूण शर्मा पुत्र नरेंद्र शर्मा उम्र 38 साल रात जो यहां फोरलेन का निर्माण कर रही एनएचएआई में इंजीनियर के तौर पर काम कर रहे बताए गए हैं एक साथी व चालक के साथ पंडोह में ठहरने के इरादे से जा रहे थे। भूसख्लन से लगे जाम में उनका वाहन मंडी से आगे चार मील पर जाम में रूक गया। इसी बीच अंधेरा भी हो गया था।

इसी बीच वरुण शर्मा लघुशंका करने के लिए गाड़ी से बाहर निकले। जैसे ही वह व्यास नदी की ओर किनारे खड़े हुए तो उनका पांव फिसला और वह सीधे ढांक में जा गिरे। उनके साथियों ने फायर बिग्रेड पुलिस आदि को फोन किए।

फायर बिग्रेड की टीम जिसमें विक्रांत सेन, आनंद कुमार व दीपक कुमार थे ने आठ बजे मिली सूचना के बाद तुरंत मौका पर जाकर इसे तलाशने की कार्रवाई शुरू की और खतरनाक ढांक में किसी तरह से सर्च लाइट आदि के सहारे रास्ता बनाकर दरिया व्यास के किनारे ढांक में फंस कर मौत का शिकार हो गए वरूण शर्मा के शव को रात 11 बजे सड़क तक पहुंचाया। एसडीएम सदर रितिका जिंदल व मंडी पुलिस भी मौका पर पहुंच गई थी। शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित कर दिया और पोस्टमार्टम के बाद लाश को उनके हवाले कर दिया गया।

Kritika

Recent Posts

पुराने साथियों की घर वापसी से कांग्रेस संगठन हो रहा मजबूत

शिमला जिला के कुमारसैन वार्ड के जिला परिषद सदस्य उज्वल मेहता आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय…

14 hours ago

“भाजपा कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर भ्रामक प्रचार कर रही”

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस घोषणा पत्र को लेकर जहां भाजपा बार-बार हिंदुत्व विरोधी और बहुसंख्यक…

14 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज शिमला पहुंचने पर स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आज शिमला पहुंचने पर मशोबरा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर राज्यपाल शिव…

14 hours ago

बागवान भोपाल ने तकनीक के इस्तेमाल से किसानी को बनाया मुनाफे का सौदा

वर्तमान में किसनी और बागवानी में भी आधुनिकीकरण का प्रभाव देखने को मिल रहा है.…

14 hours ago

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी -गद्दी नेता कपूर बीते…

16 hours ago

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध: बिंदल

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध, कांग्रेस नेता कर रहे…

17 hours ago