हिमाचल

आबकारी विभाग की टीम ने 80 लीटर लाहन की बरामद

लोकसभा चुनावों को देखते हुए आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया है। राज्य कर एवं आबकारी आयुक्त मंडी जिला मनोज डोगरा ने बताया कि इस अभियान के चलते आबकारी विभाग की टीम ने मंडी सदर के गांव अलाथू में छापा मारा और एक घर से नाजायज तौर पर बनाई जा रही अवैध कच्ची शराब बनाने के लिए प्रयोग की जा रही 80 लीटर लाहन बरामद की।

विभाग के अधिकारियों अनिल शर्मा, ललित मोहन व सहायक प्रकाश चंद, रमेश चंद  व चालक नागेष  कुमार की टीम ने इस लाहन व कच्ची नाजायज शराब बनाने के लिए रखी सामग्री को बरामद किया तथा एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया।

जब्त की गई लाहन व अन्य सामग्री को मौके पर नष्ट भी कर दिया गया। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भी यह अभियान जारी रहेगा। किसी भी तरह के इस तरह से नाजायज कारोबार को चलने नहीं दिया जाएगा। चुनावों के चलते विभाग इसे लेकर पूरी तरह से सतर्क व सजग है।

Kritika

Recent Posts

भाजपा के नामांकन कार्यक्रमों से उड़ी कांग्रेस पार्टी की नींद: बिंदल

शिमला: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश…

16 mins ago

राज्यपाल ने आईएफएस प्रोबेशनर्स के साथ संवाद किया

भारतीय वन सेवा के पहले बैच के 64 परिवीक्षार्थियों ने शिमला में अपने विषयगत दौरे…

48 mins ago

मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने रायबरेली में राहुल गांधी के लिए मांगे वोट

मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने रायबरेली में राहुल गांधी के लिए मांगे वोट लोकतंत्र को कमजोर…

51 mins ago

पीएम मोदी ने बेरोजगारों, महिलाओं और आम जनता को ठगा: आनंद शर्मा

सिहुंता(चंबा), 15 मई: कांगड़ा-चंबा लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा…

16 hours ago

संसदीय क्षेत्रों में 40 तथा विधानसभा क्षेत्रों के उप-चुनावों के लिए कुल 25 उम्मीदवारों के नामांकन पाए गए सही

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि संसदीय क्षेत्रों के 51 उम्मीदवारों…

16 hours ago

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र में 11 प्रत्याशियों के नामांकन पाए गए सही

धर्मशाला, 15 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि कांगड़ा चंबा…

17 hours ago