Categories: हिमाचल

श्रम कानूनों को लागू करने के लिए यूएस क्लब शिमला में जोरदार प्रदर्शन

एसटीपी कॉन्ट्रैक्ट वर्करज़ यूनियन सम्बन्धित सीटू द्वारा श्रम कानूनों को लागू करने और अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। शिमला जल प्रबंधन निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक कार्यालय यूएस क्लब शिमला में ये जोरदार प्रदर्शन किया गया। यूनियन ने प्रबंधन को चेताया है कि मजदूरों की मांगें अगर शीघ्र पूर्ण न हुईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

'श्रम कानूनों का हो रहा उल्लंघन'

सी़टू प्रदर्शनकारियों ने विभाग पर श्रम कानूनों के उल्लंघन का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि शिमला जल प्रबंधन निगम लगातार श्रम कानूनों का उल्लंघन कर रहा है। उन्होंने मांग की है कि मजदूरों के 33 लाख रुपये की बकाया ईपीएफ राशि को तुरन्त उनके खाते में जमा किया जाए। उन्होंने मांग की है कि मजदूरों को पहचान पत्र, ड्रेस और छुट्टियां दी जाएं।

सीटू जिला महासचिव विजेंद्र मेहरा, यूनियन अध्यक्ष दलीप कुमार और महासचिव मदन लाल ने इस दौरान प्रदर्शन को सम्बोधित किया। वक्ताओं ने विभाग से अकुशल, अर्ध कुशल, कुशल और अति कुशल मजदूरों के लिए सीवरमेन के 10 हज़ार रुपये वेतन को आधार बनाकर सभी मजदूरों का वेतन 10 हज़ार रुपये से ज़्यादा करने की मांग की है। उन्होंने विभाग से मांग की है कि ठेकेदार के बदलने पर मजदूरों की छंटनी बन्द की जाए। उन्होंने मांग की कि अप्रैल 2018 से बढ़े 450 प्रतिमाह वेतन के बकाया का तुरन्त भुगतान किया जाए।

Samachar First

Recent Posts

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

9 hours ago

हिमाचल CM सुक्खू बोले- PM मोदी के फैक्ट गलत, कांग्रेस ने 20 महीने में 5 गारंटियां कीं पूरी

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…

9 hours ago

कांगड़ा वैली कार्निवल: रिहर्सल के दौरान हादसा, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति से पहले स्‍टेज में दौड़ा करंट कलाकार घायल

Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…

10 hours ago

एमसी सोलन को प्रदूषण बोर्ड ने ठोका दस लाख जुर्माना

पार्षद और भाजपा प्रवक्‍ता शैलेंद्र गुप्‍ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…

10 hours ago

सुबाथू में स्वच्छता रैली, विधायक विनोद सुल्तानपुरी सहित 30 लोगों ने किया रक्तदान

सोलन :स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद् सुबाथू द्वारा…

11 hours ago

अलविदा मानसून 2024: सामान्य से 18% कम बारिश, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

Shimla: सामान्य से 18 फीसदी बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश…

12 hours ago