Categories: हिमाचल

शिमला को अब मिलेगा बंदरों के आतंक से छुटकारा, वन विभाग ने तैनात की एक्सपर्ट टीम

हिमाचल प्रदेश में बंदरों की समस्या से निजात पाने के लिए राज्य वन विभाग के वन्य प्राणी प्रभाग द्वारा शिमला शहर में एक अध्ययन किया गया है। जिसमें वानरों के वासस्थलों, खाद्य-स्थलों और वानरों की दिनचर्या को जीपीएस और फोटो से वानरों के मूलधार आंकड़ों का संकलन किया गया। यह प्रदेश का इस प्रकार का पहला वैज्ञानिक पद्धति द्वारा किया गया प्रयास है।

राज्य वन विभाग के एक प्रवक्ता ने संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्य के लिए विभाग की चार टीमों का गठन किया गया जिसमें वन रक्षक तथा ईको-टास्क फोर्स के कर्मचारी सम्मिलित थे। शिमला शहर के 31 वार्डों मं आंकलन करने में ढाई माह का समय लगा। अध्ययन में पाया गया कि शिमला में 1700 से अधिक संख्या में लगभग 49 वानरों के समूह वास करते हैं।

क्षेत्रफल के आधार पर सबसे बड़ा समूह खलीनी से कन्या नेहरु हस्पताल तक विचरण करता है। क्षेत्रफल के आधार पर सबसे छोटा क्षेत्र ढांडा के वानर समूह का पाया गया जो कि वहीं पर स्थित कूड़े के स्थान पर वास करता है। यह भी पाया गया कि वानरों के समूह अपने निर्धारित राह पर ही दिनभर विचरण करके रात को अपने वासस्थल पर विश्राम करते हैं।

शहर में लगभग 83 कूड़ादान मौजूद हैं जिनमें से लगभग 45 कूड़ादानों पर वानर हर समय मौजूद रहते हैं। इसके अलावा शहर में लगभग 30 खूले स्थानों पर कूड़ा फैंका जाता है। इन सभी कूड़ा फैंकने के स्थानों पर न केवल बंदर बल्कि लंगूर, कुत्ते और अन्य आवारा जानवर भी मौजूद रहते हैं।

राज्य सरकार के निर्देशानुसार वानरों को उनके समूह के आधार पर उनके वासस्थल और खाद्य स्थलों पर ही नसबन्दी हेतु पकड़ने के लिए पेशेवर टीमों को कार्य पर लगाया गया है। यह पहली बार है कि वानरों को पकड़ने के लिए जहां-जहां संम्भव है, जाल उपयोग में लाया जा रहा है क्योंकि यह पिंजरे से बंदरों को पकड़ना मुश्किल  है। वन रक्षकों की देख-रेख में बंदर पकड़ने की टीमें कार्य कर रही हैं ताकि पहले से संयोजित डेटा के आधार पर ही बंदरों को पकड़ा जाए। बंदरों को पकड़ने का काम सुबह 5-6 बजे से शुरु कर दिया जाता है।

Samachar First

Recent Posts

बहुउद्देशीय खेल परिसर में युवाओं के लिए नए अवसर, खेलों के विकास की ओर एक कदम

65करोड़ रूपये से खरीड़ी मैदान में बन रहा परिसर आधुनिक तरीके से स्पोर्ट्स कॉम्लेक्स का…

14 mins ago

गलोड़ और कांगू में मस्जिदों के निर्माण पर उठे सवाल, प्रदर्शन कर मांगी जांच

Hamirpur: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र के…

31 mins ago

10आईपीएस समेत 152 पुलिस वालों को डीजीपी डिस्क अवार्ड

शिमला | हिमाचल प्रदेश के 10 आईपीएस अधिकारियों समेत 152 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को 2023…

43 mins ago

दारु पीने के दोस्‍त पर पेट्रोल फेंककर लगा दी आग, जानें फ‍िर क्‍या हुआ

Kullu: कुल्लू के माशना गांव में एक व्यक्ति ने अपने दोस्त पर पेट्रोल फेंककर आग…

2 hours ago

बड़ोग टनल में पौने दो घंटे फंसी ट्रेन, यात्रियों को हुई भारी परेशानी

Solan:  विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर बड़ोग टनल में इंजन हांफ जाने से…

2 hours ago

आज का राशिफल 27 सितंबर 2024, शुक्रवार

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपका दिन सामान्य…

2 hours ago