Categories: हिमाचल

दो साल तक खाते में जाता रहा ज्यादा वेतन, अब होगी रिकवरी

हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार के खाते में पिछले दो साल में नियमों से बढ़कर जारी हुई वेतन राशि की सीयू प्रशासन अब वसूली करेगा। केंद्रीय सरकार के आदेश पर की गई जांच के अनुसार  सीयू रजिस्ट्रार (रिटायर्ड ब्रिगेडियर) जेसी रांगड़ा के खाते में 3,12,394 रुपये की राशि वेतन के अतिरिक्त जारी की गई है जिसे वसूलने के लिए सीयू प्रशासन ने रजिस्ट्रार के नाम रिकवरी डाल दी है।

इस राशि का ऑडिट में पता चला था। यह राशि वर्ष 2014 से 2016 तक जारी की गई थी। सीयू प्रशासन की ओर से सस्पेंड पूर्व वित्त अधिकारी बीआर धीमान का कहना है कि उक्त रजिस्ट्रार नियुक्ति के बाद दो साल तक केंद्र सरकार के नियमों के विपरीत ज्यादा वेतन लेते रहे।

मामले के सामने आते ही केन्द्र ने यूजीसी को जांच करने के लिए कहा था जिसके बाद रजिस्ट्रार के वेतन को नियमों के मुताबिक तय किया गया। जो राशि ज्यादा वेतन के रूप में जारी हुई थी उसकी रिकवरी के आदेश भी किए गए। इस संबंध में कैग (कंप्ट्रोलर ऑडिटर जनरल) ने भी ऑडिट में सीयू प्रशासन को रजिस्ट्रार से रिकवरी के लिए कहा था।

वहीं जेसी रांगड़ा ने एक दैनिक अखबार से कहा कि वित्त अधिकारी ने उनके साथ कोई पत्राचार नहीं किया है। वित्त अधिकारी ने वीसी या केंद्रीय जनसूचना अधिकारी से पत्राचार किया होगा। मामले के संबंध में मैने अपनी ओर से सीयू के वीसी को तुरंत रिप्रजेंटेशन दे दिया था। केंद्रीय विवि के वीसी कुलदीप चंद अग्निहोत्री ने कहा कि यह मामला उनके विचाराधीन है। जल्द उचित कार्रवाई की जाएगी।

केंद्रीय विवि के वित्त अधिकारी डॉ एचआर शर्मा का कहना है कि उन्होंने पिछले 6 माह में 3,12,394 रुपये की रिकवरी के लिए रजिस्ट्रार को दो बार पत्र लिखा है। जिनका उन्होंने अब तक जवाब नहीं दिया है।

Samachar First

Recent Posts

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

14 hours ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

14 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

14 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

14 hours ago

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…

14 hours ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

14 hours ago