Categories: हिमाचल

जाली प्रमाण पत्र लेकर नौकरी पाने वाली शिक्षिका सस्पेंड

शिक्षा विभाग में जाली ओबीसी प्रमाण पत्र पेश कर नौकरी पाने वाली महिला शिक्षिका को सेवाओं से बर्खास्त कर दिया है और साथ में वेतन के रूप में विभाग की ओर से महिला शिक्षिका को दी गई राशि 45 लाख 68 हजार 376 रुपए की भी 9 प्रतिशत ब्याज सहित बसूल करने के आदेश जारी किए हैं। उप शिक्षा निदेशक एलीमैंटरी कुलबंत सिंह पठानियां ने अध्यापिका के खिलाफ जांच पूरी होने के बाद यह कार्रवाई अमल में लाई है।

उप निदेशक की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि शिक्षिका ने जो नौकरी पाने के लिए ओबीसी का प्रमाण पत्र पेश किया था वह जाली था और इस प्रमाण पत्र को सब मैजिस्ट्रेट गोहर ने 7 जुलाई 2017 को कैंसल करने के भी ओदश दिए थे। उसके बाद शिक्षिका से 17 जुलाई 2017 को इस संदर्भ में जवाब भी मांगा था। शिक्षिका के जवाब आने के बाद मामले की जांच उप शिक्षा निदेशक एलीमैंटरी कुल्लू कुलबंत सिंह पठानियां के नेतृत्व में चल रही थी।

उप शिक्षा निदेश एलीमैंटरी जिला कुल्लू कुलबंत सिंह पठानियां ने बताया कि शिक्षिका रेखा देवी को सेवाओं से बर्खास्त करने के आदेश जारी कर दिए हैं और साथ में 45 लाख 68 हजार, 376 रुपए की राशि को 9 प्रतिशत ब्याज सहित वसूलने के भी आदेश दिए गए हैं।

गौर रहे कि ढालपुर स्कूल में पीईटी पद पर कार्यरत शिक्षिका रेखा देवी ने 25 मई 2002 को गोहर तहसील से अपना ओबीसी का प्रमाण पत्र बनाया है। उसके बाद इस जाली ओबीसी के प्रमाण पत्र को शिक्षा विभाग में पेश कर नौकरी हथियाई।

Samachar First

Recent Posts

किसी पौंग बांध विस्थापित को भूमिहीन नहीं रहने देंगे: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को देहरा विधानसभा क्षेत्र के लुदरेट, नंदपुर भटोली,…

18 hours ago

होशियार जी, विधायक ही बनना था, तो इस्तीफ़ा क्यों: CM

देहरा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देहरा विधानसभा क्षेत्र के नलेटी में एक चुनावी…

18 hours ago

राज्यपाल ने विद्यार्थियों से आधुनिक तकनीक और नवाचार अपनाने का किया आह्वान

राज्यपाल व जेपी सूचना प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति शिव प्रताप शुक्ल ने जिला सोलन के…

19 hours ago

बिके हुए आशीष शर्मा बहरूपिया, लोगों का स्वाभिमान भाजपा को बेचा: CM

हमीरपुर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार शाम हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार…

19 hours ago

फोर्टिस कांगड़ा में हिमकेयर में बच्चों के लिए आईसीयू सेवाएं निःशुल्क

फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में हिमकेयर में अब हर सुविधा उपलब्ध है, जिसका लाभ हर वर्ग…

19 hours ago

सीएम 28000 नौकरियां देने की बात कहकर प्रदेश की जनता को सफेद झूठ परोस रहे हैं : बिंदल

धर्मशाला: देहरा विधान सभा क्षेत्र के उपचुनाव में नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित करते हुए भाजपा…

2 days ago