हिमाचल

‘अग्निपथ योजना’ के विरोध में अब सड़को पर उत्तरे किसान, 24 जून को देशभर में होगा आंदोलन

केंद्र की नई भर्ती योजना ‘अग्निपथ’ के विरोध में युवाओं और राजनीतिक दलों के बाद अब किसानों ने भी मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में मंगलवार को हिमाचल किसान सभा ने उपायुक्त कार्यालय शिमला के बाहर प्रदर्शन किया। साथ ही किसान सभा ने सरकार को अल्टीमेटम दिया कि यदि 24 जून तक सरकार ने फैसला वापस नहीं लिया तो किसान सभा देश भर में राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपगी और आंदोलन करेगी।

किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप तंवर ने कहा, “किसानों के बाद युवाओं के साथ यह सरकार खिलवाड़ कर रही है। जिस तरह किसान आंदोलन के विरोध के बाद कृषि क़ानून वापस लिया गया यही हाल इस योजना का भी होगा। सेना में किसानों के बच्चे ही भर्ती होते हैं इस तरह सरकार किसान आंदोलन का बदला इस योजना से सरकार किसानों से ले रही हैं।”

उन्होंने कहा कि न तो किसी नेता और न ही अधिकारी के बच्चे सेना में जाते हैं। किसान का बेटा एक खेत में तो दूसरा सेना में जाता है जिस पर सरकार ने कुठाराघात किया। सयुंक्त किसान मोर्चा 24 जून को सड़कों पर उतरकर इसके खिलाफ आंदोलन तेज करेगा।

Balkrishan Singh

Recent Posts

जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे

-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…

25 mins ago

सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई  मतदान की तारीख…

43 mins ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की मीटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…

46 mins ago

संसदीय क्षेत्रों में 3 और विस उप-चुनावों के लिए 4 नामांकनों की वापसी

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि आगामी लोकसभा तथा विधानसभा…

1 hour ago

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

17 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

17 hours ago