Follow Us:

CM के सुरक्षाकर्मियों ने पत्रकारों से की धक्का-मुक्की

समाचार फर्स्ट डेस्क |

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पांवटा दौरे के दौरान एक नया मामला सामने आया है। दरअसल, कुछ मीडियाकर्मी पांवटा दौरे पर गए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिलने का प्रयास कर रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री के सुरक्षाबलों ने उन्हें अंदर आने से रोका और कुछ देर इंतजार करने को कहा। कुछ देर बाद जब मुख्यमंत्री अंदर आए तो पत्रकारों ने फिर उनसे मिलने का प्रयास किया। लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने फिर उनका रास्ता रोका और पत्रकारों से धक्का-मुक्की करने लगे। 

इस बावजूद गुस्साए मीडिया कर्मिंयों ने सुरक्षा कर्मियों पर धक्का-मुक्की करने और दादागिरी दिखाने का आरोप लगाया। यही नहीं, सभी मीडियाकर्मी मुख्यमंत्री से बिना मिले ही वापिस लौट गए। मीडियाकर्मियों का कहना है कि हम मुख्यमंत्री के सुरक्षाकर्मियों की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। यदि मीडिया कर्मियों के साथ ही ऐसा दुर्व्यवहार होता है तो वे अपना काम कैसे करेंगे और जनता को सच की तस्वीर कैसे दिखाएंगे।