Categories: हिमाचल

100 रुपये के लिए DC ऑफिस के बाहर हुआ हंगामा, महिलाओं ने शहर में दौड़ाया व्यक्ति

एक व्यक्ति को अपने 100 रुपए मांगना महंगा पड़ गया। दो महिलाओं  के साथ 100 रुपए को लेकर उलझे व्यक्ति को पहले तो शहर में महिलाओं ने जमकर दौड़ाया और उसके बाद डीसी ऑफिस के गेट पर गिरेबान पकड़कर जमकर हंगामा किया। घटना आज दोपहर की है। एक व्यक्ति को सेरी मंच के पास दो महिलाएं मिल गईं। एक महिला से इसे पहले के 100 रुपए लेने को थे।

इसी बात को लेकर इनकी कहासुनी शुरू हो गई। महिला ने गोद में बच्चा भी पकड़ रखा था। कहासुनी के दौरान गोद में पकड़े बच्चे को धक्का लग गया। बस फिर क्या था, महिला आग बबूला हो उठी। महिला का गुस्सा देख व्यक्ति ने मौके से भागना बेहतर समझा। जैसे ही यह व्यक्ति मौके से भागा तो दोनों महिलाओं ने इसका पीछा करना शुरू कर दिया। आगे-आगे व्यक्ति भाग रहा था और पीछे-पीछे महिलाएं।

महिला ने काफी देर तक व्यक्ति का गिरेबान पकड़े रखा और 100 रुपए के पीछे बच्चे को धक्का देने की बात कहती रही। इतने में यहां एक पुलिस कर्मी आ गया और वह हंगामा करने वाले दोनों पक्षों को सीटी चौकी ले गया।

यहां पर 100 रुपए देने के साथ ही मामला शांत करवाया गया। हालांकि इस संदर्भ में कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है। मिली जानकारी के अनुसार यह लोग मंडी  शहर के आसपास के ही रहने वाले हैं और आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

5 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

6 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

6 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

6 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

7 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

7 hours ago