<p>हिमाचल में फिल्म 'पद्मावत' पर प्रतिबंध नहीं लगाया जाएगा। प्रदेश में भी 25 जनवरी को यह फिल्म दिखाई जाएगी। सीएम जयराम ठाकुर ने फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की अटकलों पर विराम लगाते हुए फिल्म को दिखाने की घोषणा कर दी है।</p>
<p>राजधानी में सीएम जयराम ठाकुर ने अपने सरकारी आवास में लोहड़ी का त्योहार मनाया। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेश वासियों को लोहड़ी और मकर संक्रांति की शुभकामनाएं भी दीं। वहीं, सीएम ने फिल्म 'पद्मावत' की रिलिज पर प्रतिबंध ना लगाने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि फिल्म पर प्रतिबंध लगाने का सवाल ही नहीं है।</p>
<p>सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि कई राज्यों ने पहले से ही इस फिल्म को हरी झंडी दे दी है और ऐसे में हिमाचल में फिल्म पर प्रतिबंध लगाने का सवाल ही नहीं उठता। सीएम ने कहा कि वे भी कला प्रेमी हैं और कला का सम्मान करते हैं।</p>
<p> </p>
Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…
Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्ट्रेस…
Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…
Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…
UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…
Nahan/Hamirpur: राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्यालयों में…