हिमाचल

उपचुनाव: फतेहपुर में प्रत्याशियों को आई विकास की याद

फतेहपुर: फतेहपुर में उपचुनावों में प्रत्याशियों को प्रचार के अंतिम दिनों में जनता के मुद्दे नजर आने लगे हैं। कांग्रेस के प्रत्याशी भवानी सिंह पठानीया ने भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए फतेहपुर विधानसभा के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया है

आपको बता दें कि हाल ही में भाजपा प्रत्याशी बलदेव ठाकुर ने भी विकास का मुद्दा उठाया था। उन्होंने कहा था कि फतेहपुर के विकास के लिए भाजपा को इस विधानसभा से जिताने की जरूरत है

अब पठानिया ने आक्रामक रुख अपनाते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से पुछा कि पुछले 4 सालों में केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार थी तो मुख्यमंत्री को फतेहपुर में विकास कार्यों के लिए किस ने रोक रखा था? भवानी ने कहा कि भाजपा ने फतेहपुर को मात्र कोरी घोषनाएं ही दी हैं

प्रेस से बात करते हुए पठानीया ने भाजपा को पानी के मुद्दे पर भी घेरा है।  उन्होंने कहा कि सरकार के मुखिया कामों की झड़ी की बात कर रहे हैं लेकिन जमीन पर हकीकत यह है कि फतेहपुर के गांव अभी भी पीने जैसी मूलभूत सुविधा के लिए लगातार चीख-चिल्ला रहे हैं।

पठानीया को अब मंहगाई की भी याद आई है। उन्होंने कहा कि देशभर में खाने की वस्तुएं, सब्जियों, गैस सलेण्डर व तेल के साथ साथ दवाईयों को महंगा भाजपा सरकार ने मंहगा कर दिया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक देश भर में जीवन रक्षक दवाइयां 25 से 30 फीसदी तक महंगी कर दी गई हैं। यानी की अब गरीब के लिए दवाई खरीदना भी मुश्किल हो गया हैपठानीया ने कहा।

आपको बता दें कि फतेहपुर में ये पहली बार है कि किसी प्रत्याशी ने विकास के मुद्दे को उठाया हो। अभी तक इस विधानसभा में पोस्टर राजनीति और पार्टियों की अंतर्कल्ह ने ही चुनावी प्रचार में जगह बना रखी थी। मंहगाई, विकास और बेरोजगारी के मुद्दे प्रत्याशियों की लिस्ट से बाहर ही चल रहे थे।

आपको बता दें की किसानों की अनदेखी के चलते यहां भाजपा को कई जगह प्रचार तक नहीं करने दिया गया था। किसानों नें कांग्रेस का भी विरोध किया था।

Samachar First

Recent Posts

नवाचार को बढ़ावा दे रहा एटीसी शाहपुर

नवीन तकनीक और प्रौद्योगिकी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे कदम Kangra:  उपयुक्त प्रौद्योगिकी केन्द्र…

6 hours ago

हिमाचल में कांस्टेबल भर्ती: निगेटिव मार्किंग के साथ फिजिकल और लिखित परीक्षा में कड़ी शर्तें, विस्‍तार से जानें

Himachal:  हिमाचल प्रदेश में होने जा रही विशेष पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा में…

7 hours ago

हिमाचल प्रदेश में तीन हादसों में दो की मौत, दो घायल

मंडी में करंट लगने से युवक की मौत कुल्लू में वोल्वो बस और कार की…

7 hours ago

Dharamshala News: महिला वर्ग में साधना व पुरुष वर्ग में अनीश रहे पहले स्थान पर

Mini Marathon Held in Dharamshala: वन्य प्राणी सप्ताह के अंतर्गत आज रविवार को धर्मशाला में…

7 hours ago

Mandi News: पुरुष वर्ग में बल्ह के 23 वर्षीय आशुतोष ने 18 मिनट में मैराथन पूरी कर बनाया रिकॉर्ड

  Mini Marathon Mandi: वन विभाग द्वारा 73वें वन्य सप्ताह के अंतर्गत रविवार को एक…

10 hours ago

Hamirpur News: आयुर्वेदिक अस्पताल में जल्द शुरू होगी टेलीमेडिसिन ओपीडी, मरीजों को घर बैठे मिलेगी चिकित्सा सुविधा

  Ayurvedic hospital telemedicine services: जिला आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर में जल्द ही टेलीमेडिसिन ओपीडी की…

10 hours ago