Categories: हिमाचल

एयर और रेल कनेक्टिविटी में कमी हिमाचल की सबसे बड़ी समस्या: वित्त आयोग

<p>15वें वित्त आयोग की बैठक बुधवार को शिमला में हुई। बैठक की अध्&zwj;यक्षता वित्त आयोग के अध्यक्ष एनके सिंह ने की।&nbsp; एनके सिंह ने बताया कि 15वें वित्त आयोग की बैठक में पहाड़ी प्रदेश हिमाचल की ओर से तीन बातें सामने आई जिनको लेकर हिमाचल को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की सबसे बड़ी समस्या कनेक्टिविटी की है यहां पर एयर कनेक्टिविटी और रेल कनेक्टिविटी की कमी है। जिसके चलते लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ता।</p>

<p>वित्त आयोग ने कहा कि हिमाचल में विद्युत क्षेत्र में आपार संभावनाएं हैं। इस क्षेत्र को ओर अधिक बढ़ाना चाहिए। जीएसटी से भी हिमाचल को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आपदाएं भी हिमाचल के लिए सबसे बड़ा ख़तरा और मुश्किलें पैदा करती हैं। जिसके लिए आपदा प्रबंधन को सुदृढ़ करना ज़रूरी है। पंचायती राज संस्थाओं में हिमाचल की महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही है। विपरीत पहाड़ी विषमताओं के बाबजूद हिमाचल विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।</p>

<p>एनके सिंह ने कहा कि हिमाचल का क्षेत्र चीन से मिलता है और सुरक्षा के लिए केन्द्र से बात करने की बात कही। साथ में हिमाचल के वन क्षेत्र को पर्यटन से जोड़ने की वक़ालत की। हिमाचल के राजस्व घाटे के बारे में पूछने पर उन्होंने बताया कि हिमाचल सरकार ने केन्द्र से आर्थिक सहायता मांगी है उसको केन्द्र के समक्ष रखा जाएगा।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

गोबिंद सागर में पहली बार, गोवा स्टाइल क्रूज का रोमांच

  Bilaspur:प्रदेश में आने वाले पर्यटक अब पहाड़ों के बीच गोबिंद सागर झील में गोवा…

3 hours ago

सीएम मान की हालत स्थिर : फेफड़ों की धमनी में दबाव से रक्तचाप अनियमित

Mohali:पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान की हालत में सुधार है। चिकित्‍सा विशेषज्ञों ने उन्‍हें अंडर…

4 hours ago

वेणुगोपाल की विक्रमादित्य को नसीहत- राहुल गांधी व खड़गे प्यार और स्नेह फैला रहे, हम नफरत पैदा नहीं कर सकते

  Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह के  भोजनालयों में नेमप्लेट लगाने के…

5 hours ago

हिमाचल विश्वभर में सबसे सुरक्षित पर्यटन गंतव्य के रूप में होगा विकसित: बाली

केंद्रीय विवि के साथ समन्वय स्थापित कर नई पर्यटन परियोजनाएं होंगी तैयार पर्यटन सप्ताह पर…

6 hours ago

हर्ष महाजन बने ऊर्जा संसदीय समिति के सदस्य

  शिमला। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को संसदीय स्थायी समिति (ऊर्जा) का सदस्य नियुक्त किया…

6 hours ago

कार्निवल के रंगों में डूबने को तैयार धर्मशाला, शोभा यात्रा से करेंगे कृषि मंत्री आगाज

  2 अक्तूबर तक संस्कृति के विभिन्न रंगों से सराबोर होगी कांगड़ा घाटी मुख्यमंत्री करेंगे…

6 hours ago