Categories: हिमाचल

मंड़ीः सुंदरनगर के पूर्व विधायक की शिलान्यास पट्टिका तोड़ने पर FIR दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

जिला मंडी में सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पूर्व विधायक एवं सीपीएस सोहन लाल ठाकुर की ग्राम पंचायत जड़ोल में किए गए उद्घाटन पट्टिकाएं तोड़ने के मामले में एफआईआर दर्ज हो गई है। मामले को लेकर सुंदरनगर पुलिस थाना में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ डैमेज टू पब्लिक एंड प्रापर्टी एक्ट 2014 (PDPP) की धारा 3 में एफआईआर दर्ज हुआ है। बता दें, कि सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत जड़ोल में 2 जगहों पर पूर्व विधायक और सीपीएस सोहन लाल ठाकुर की पट्टिकाओं को शरारती तत्त्वों ने तोड़ दिया गया था। इसको लेकर सोहन लाल ठाकुर ने कड़ा संज्ञान लेते हुए क्षेत्र के विधायक और भाजपा कार्यकर्ताओं पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं।

इसको लेकर शिकायतकर्ता राजेश कुमार पुत्र चिंत राम निवासी सुंदरनगर ने एसडीएम को एक लिखित शिकायत प्रेषित की है। शिकायत में उन्होंने कहा कि 1 मार्च की रात को ग्राम पंचायत जड़ोल के पास एचपीएमसी के पास उद्घाटन पटिका और पैदल चलने वाले पुल की पट्टिका को किसी शरारती तत्त्वों ने तोड़ दिया।

उन्होंने कहा कि पुल का शिलान्यास पूर्व विधायक एवं सीपीएस सोहन लाल ठाकुर द्वारा किया गया था। इस पर सुंदरनगर पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 3 पीडीपीपी एक्ट में मामला दर्ज कर दिया गया है। मामले की पुष्टि डीएसपी सुंदरनगर गुरबचन सिंह रणौत ने की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले में जांच जारी है।

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती , प्रदेश मे 28 हजार…

2 hours ago

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा पीएम मोदी का…

2 hours ago

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

9 hours ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

9 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

9 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

9 hours ago