हिमाचल

आग में झुलस कर महिला की मौत पर हंगामा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल!

हमीरपुर: आग से बुरी तरह झुलसी ग्राम पंचायत पाहलू के छेक गांव की महिला की मौत पर बुधवार को हंगामा हो गया। यह हंगामा उस वक्त हुआ जब महिला के शव को छेक गांव में लाया गया। यहां पर मायके पक्ष के लोग पहुंच गए और ससुराल पक्ष वाले लोगों के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

आक्रोशित भीड़ यह चाह रही थी कि आरोपियों को उनके हवाले किया जाए। मौके पर तनाव पूर्ण माहौल को बढ़ता देख एसडीएम बड़सर शशि पाल और डीएसपी शेर सिंह मौके पर पहुंच गए हैं। बताया यह भी जा रहा है कि आक्रोशित भीड़ इस बात पर अड़ गई थी कि ससुराल पक्ष के आरोपियों को उनके हवाले किया जाए नहीं तो वह उनके आंगन में ही महिला का अंतिम संस्कार कर देंगे।

वहीं पुलिस का दावा है कि अब स्थिति नियंत्रण में है। नियमानुसार मामले में कार्रवाई की जा रही है।जानकारी के मुताबिक पुलिस बल भी मौके पर तैनात है और स्थिति पर काबू पाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है, हालांकि मायके पक्ष के लोग जिनमें अधिकतर महिलाएं हैं वह लगातार नारेबाजी कर रही हैं।

आपको बता दें कि दीवाली के दिन इस गांव का एक दंपति आग से झुलस गया था। सैल्फ पर रखा पैट्रोल का कैन दीयों पर गिरने से दंपत्ति के कपड़ों में आग लग गई थी। जिसके बाद मंगलवार को उपचार के दौरान महिला ने पीजीआई में दम तोड़ दिया। सोशल मीडिया पर एक ऑडियो और वीडियो भी वायरल हो रहा है।

हालांकि इसकी सत्यता पर संशय बना हुआ है। मृतका के पुलिस को दिए बयान और ऑडियो/वीडियो में हो रही बातों में दिन रात का अंतर है। वहीं अब मायके वालों की तरफ से ससुराल वालों पर महिला को जलाने के आरोप लगाए जा रहे हैं तथा पुलिस से इस मामले में कड़ी कार्यवाही करते हुए ससुराल पक्ष वाले लोगों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग उठाई जा रही है।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

1 hour ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

1 hour ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

2 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

4 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

4 hours ago