हिमाचल

हमीरपुर में शुरू हुई फायर मैन की भर्ती, होमगार्ड्स और सेवानिवृत्त सैनिक ले रहे हिस्सा

जसबीर कुमार। हमीरपुर के अणु में अग्निशमन विभाग में फायर मैन की भर्ती का आयोजन किया जा रहा है। ये भर्ती आगामी पांच दिन तक चलेगी। हमीरपुर के अग्निशमन विभाग के प्रभारी सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि चयन बोर्ड के माध्यम से इस भर्ती का आयोजन किया जा रहा है। जिन अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा उतीर्ण की है उन अभ्यर्थियों का अणु खेल मैदान में ग्राउंड टेस्ट लिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि 43 पदों के लिये यह भर्ती की जा रही है, जिसमें हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों के अभ्यर्थी हिस्सा ले रहे है। इस भर्ती में सेवानिवृत्त सैनिक और होमगार्ड्स के जवान ही हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज 155 अभ्यर्थियों को ग्राउंड टेस्ट के लिए बुलाया गया है । जिसमें से अभी तक 72 अभ्यर्थियों ने ग्राउंड टेस्ट पास किया है। ग्राउंड टेस्ट में अभ्यर्थियों से बोझा उठाकर दौड़, रस्सा चढ़ाई और अन्य शरीरिक दक्षता इत्यादि का टेस्ट लिया जा रहा है।

Manish Koul

Recent Posts

पुराने साथियों की घर वापसी से कांग्रेस संगठन हो रहा मजबूत

शिमला जिला के कुमारसैन वार्ड के जिला परिषद सदस्य उज्वल मेहता आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय…

10 hours ago

“भाजपा कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर भ्रामक प्रचार कर रही”

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस घोषणा पत्र को लेकर जहां भाजपा बार-बार हिंदुत्व विरोधी और बहुसंख्यक…

10 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज शिमला पहुंचने पर स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आज शिमला पहुंचने पर मशोबरा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर राज्यपाल शिव…

10 hours ago

बागवान भोपाल ने तकनीक के इस्तेमाल से किसानी को बनाया मुनाफे का सौदा

वर्तमान में किसनी और बागवानी में भी आधुनिकीकरण का प्रभाव देखने को मिल रहा है.…

10 hours ago

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी -गद्दी नेता कपूर बीते…

12 hours ago

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध: बिंदल

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध, कांग्रेस नेता कर रहे…

13 hours ago