Categories: हिमाचल

पहली बार अंतराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी प्रियंका नेगी करेंगी महिला कबड्डी टीम का नेतृत्व

<p>इतिहास में पहली बार अंतराष्ट्रीय स्तरीय स्टार कबड्डी खिलाड़ी प्रियंका नेगी के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश पुलिस महिला कबड्डी टीम जयपुर में आयोजित होने वाली पुलिस नेशनल मीट में भाग लेगी। पुलिस महिला टीम बिलासपुर के लुहणू मैदान पर पुलिस निरीक्षक और अंतराष्ट्रीय स्तरीय स्टार कबड्डी खिलाड़ी प्रियंका नेगी के नेतृत्व में कड़ा अभ्यास कर खूब पसीना बहा रही है। पुलिस महिला कबड्डी टीम को पूरा विश्वास है कि प्रदेश को अवश्य मैडल जीतकर लाएंगी।</p>

<p>विशेष बात यह है कि पुलिस महिला कबड्डी टीम का नेतृत्व अंतराष्ट्रीय स्तरीय स्टार कबड्डी खिलाड़ी प्रियंका नेगी कर रही हैं जोकि वर्तमान समय में बिलासपुर में बतौर पुलिस निरीक्षक हैं। प्रियंका नेगी ने बताया कि साल 2016 में उसकी पोस्टिंग बतौर उप निरीक्षक हुई थी। उसे यह जान कर बहुत दुःख हुआ कि पुलिस विभाग की कबड्डी खेल के क्षेत्र में अपनी महिला टीम नहीं है। उसी दिन से मैंने प्रण किया कि पुलिस विभाग की भी महिला टीम अवश्य तैयार करूंगी। इस प्रस्ताव को उसने उच्च पुलिस अधिकारीयों के समक्ष रखा उन्होंने पुलिस महिला कबड्डी खिलाड़ियों पर विश्वास जताकर टीम तैयार करने की स्वीकृति दी जोकि पुलिस के उच्च अधिकारीयों का सराहनीय कदम है। इससे महिला खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा है।</p>

<p>वहीं दूसरी ओर पुलिस महिला कबड्डी टीम के प्रशिक्षक ओ पी वशिष्ठ और पुलिस महिला कबड्डी खिलाड़ी पूजा वर्मा ने कहा कि जयपुर में पुलिस नेशनल मीट का आयोजन 27 फरवरी से 3 मार्च तक होगा। बिलासपुर में पुलिस महिला टीम एसपी अशोक कुमार की देख रेख में लुहणू मैदान पर अभ्यास कर रही हैं। उन्होंने पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों की भी पुलिस महिला खिलाड़ियों पर विश्वास जताने और राष्ट्रीय स्तर पर कबड्डी टीम को भाग लेने के प्रति किए गए प्रबंध और स्वीकृति प्रदान करने की सराहना की है। उनका कहना है कि उन्हें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि पुलिस महिला कबड्डी टीम प्रदेश को अवश्य मैडल दिलवाएगी।</p>

Samachar First

Recent Posts

05 अक्टूबर 2024 का राशिफल: जानें, किसके लिए रहेगा आज का दिन शुभ

  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज इच्छित कार्य पूर्ण…

4 hours ago

लापरवाह एनएचएआई काे ग्रामीणों ने दिखाया आइना, किराए पर ली मशीनरी से किया मरम्मत कार्य

  Padhar/Mandi: मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग की खस्ताहाल स्थिति पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) द्वारा…

14 hours ago

प्रवासी मजदूर की गला घोट कर हत्या, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

  हमीरपुर: पुलिस थाना भोरंज की जाहू पुलिस चौकी के अंतर्गत 26 सितंबर की रात…

14 hours ago

बस से बाइक टकराने से हुई दुर्घटना में युवक की मौत

  विप्लव सकलानी मंडी। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर सुंदरनगर के तरोट में शुक्रवार को एक…

14 hours ago

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ी गुल्लक टीम ने सीएम से मिलने का समय मांगा, पॉकेट मनी का गुल्लक सौंपेंगे

  शिमला: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की…

14 hours ago

चुनावी थकान मिटाने कसौली पहुंचे उमर अब्दुल्ला

  कसौली: नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा…

14 hours ago