Categories: हिमाचल

चंबा: डैनकुंड की फ्लावर वैली, जिसे देख आप कहेंगे स्वर्ग है तो यहीं है…

स्वर्ग तो नहीं देखा, मगर स्वर्ग अगर कहीं है, तो यहीं हैं। डलहौजी के पास डैनकुंड की फ्लावर वैली इन दिनों इसी तरह रंग बिरेंगे फूलों की बगिया बनी हुई है। रोजाना सैंकड़ों की तादाद में दूर-दूर से लोग इस स्वर्ग को देखने के लिए पहुंच रहे हैं। जहां तक नजर जाए वहां तक खूबसूरत फूलों की चादर। जिला चंबा की पर्यटन नगरी डलहौजी में फ्लावर वैली के नाम से जाना जाने वाला पर्यटक स्थल डैनकुंड इन दिनों वाइट डेजी फूलों से गुलजार है। डैनकुंड की फ्लावर वैली पर्यटकों के आकर्षण का एक प्रमुख केंद्र बना हुआ है।

इन दिनों फ्लावर वैली का दृश्य बहुत ही मनमोहक हो गया है। डैनकुंड की पूरी घाटी फूलों से सजी हुई है। वाइट डेजी फूलों का सफेद और पीला स्वरूप हर किसी को अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है। प्राकृतिक जंगली फूलों से बिछा कालीन हर किसी का ध्यान खुद-ब-खुद अपनी तरफ खींच रहा हैं। बाहरी राज्यों से  से फूलों की ओर रोजाना सैकड़ों पर्यटक यहां खींचे चले आ रहे हैं वहीं यहां का शांत वातावरण भी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है।

पर्यटक यहां आकर प्रकृति की इस देन को ऐसे निहारते हैं, मानों इसमें खो गए हों। फूलों को करीब से देख अपने कैमरे में कैद कर रहे हैं। करीब डेढ़ किलोमीटर की ट्रैकिंग करके यहां एक काली माता जो पोहलानी माता के नाम से जानी जाती है, का मंदिर भी है जो स्थानीय लोगों में एक आस्था का प्रतीक है। यहां आने से जीवन ही महक उठता है, कहना कुछ गलत न होगा।

पर्यटन नगरी डलहौजी के फ्लावर वैली में यहां के वाइट डेजी फूल हर किसी को मोहित कर रहे हैं। गौरतलब है की पर्यटन नगरी डलहौजी का सबसे ऊंचा स्थान डैनकुंड है। जहां पर्यटकों का खूब जमावड़ा लग रहा है।

Samachar First

Recent Posts

मुश्किल में हिमाचल की जनता: बिजली-पानी के बाद अब केंद्र ने की सस्ते राशन में कटौती

Shimla: एक तरफ जहां हिमाचल में कांग्रेस सरकार बिजली की दरें बढ़ाकर और ग्रामीण…

4 hours ago

आज का राशिफल: 24 सितंबर 2024, जानें आपके लिए कैसा रहेगा मंगलवार

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपका दिन अच्छा…

5 hours ago

धर्मशाला में 29 से वन विभाग की राज्य स्तरीय स्पोर्ट्स और ड्यूटी मीट

सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी होगा आयोजन Dharamshala: जिला मुख्यालय धर्मशाला में 25वीं स्टेट लेवल…

5 hours ago

ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट में बड़ा घोटाला, विक्रम सिंह ठाकुर का बड़ा दावा

स्कैम की जांच करवाए, नहीं तो भाजपा करेगी बड़े आंदोलन का आगाज धर्मशाला। पूर्व उद्योग…

5 hours ago

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

20 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

21 hours ago