Categories: हिमाचल

कुल्लूः सुचैहण और रैला में लोक कलाकारों ने बताई सरकारी योजनाएं

जिला कुल्लू में प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से आरंभ किए गए विशेष प्रचार अभियान के तहत शुक्रवार को सैंज घाटी की ग्राम पंचायत रैला और सुचैहण में जागरुकता कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

इस अवसर पर विभाग से संबद्ध अनुशिका कला मंच के लोक कलाकारों ने लोकगीतों और नाटक के माध्यम से लोगों को कई सरकारी योजनाओं से अवगत करवाया। मंच के अध्यक्ष सुनील शर्मा की अगुवाई में आयोजित किए गए।

इन कार्यक्रमों के दौरान लोगों को गुड़िया हेल्पलाइन शक्ति ऐप बटन, आयुष्मान भारत, हिम केयर, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, सहारा योजना, हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना, अटल आशीर्वाद योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, आवास योजना और अन्य योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ नशे से दूर रहने का संदेश भी दिया।

सुनील शर्मा ने कहा कि नशा समाज के लिए एक अभिशाप है और इसको खत्म करने के लिए प्रत्येक नागरिक को आगे आना चाहिए। मंच के अन्य कलाकारों ने लोकगीतों से लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। ग्राम पंचायत रैला में आयोजित कार्यक्रम में पंचायत सदस्य कमलेश शर्मा और ग्राम पंचायत सुचैहन में वार्ड पंच अरुणा देवी और अन्य लोग मौजूद रहे।

Samachar First

Recent Posts

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा: 13 से 19 अक्तूबर तक भव्य आयोजन, 332 देवता होंगे शामिल

Kullu Dussehra 2024: अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का शुभारंभ  13 अक्तूबर को राज्यपाल शिव…

14 hours ago

हमीरपुर में नहीं जलेंगे दशहरे के पुतले, लोगों ने सरकार से की आयोजन की मांग

No effigy burning Hamirpur : हमीरपुर शहर में पिछले 3 वर्षों से दशहरे का आयोजन…

15 hours ago

Himachal: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर को हमीरपुर में

Hamirpur: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर 2024 को…

15 hours ago

रतन टाटा के बाद नोएल टाटा को मिली टाटा ट्रस्ट की कमान

Ratan Tata successor Noel Tata:  नोएल टाटा, जो दिवंगत रतन टाटा के सौतेले भाई…

15 hours ago

Himachal: एग्रीकल्चर सर्टिफिकेट के लिए 20 हजार मांगे, पटवारी रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

Patwari arrested for bribe : हिमाचल प्रदेश के कांग`ड़ा जिले में स्टेट विजिलेंस एंड…

15 hours ago

आरएस बाली ने ब्रजेश्वरी मंदिर में परिवार सहित की पूजा-अर्चना, पूर्णाहुति डाली

RS Bali at Bajreshwari Temple : 11 अक्टूबर 2024 को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम…

15 hours ago