हिमाचल

सड़क बंद होने से फसे लोगों को खिलाया खाना

मंडी से कुल्लू के लिए मार्ग बंद पड़ा है। मंडी से वाया पंडोह होकर जो मुख्य मार्ग है वह बंद होता है तो वाहनों को वैकल्पिक मार्ग वाया कमांद, कटौला, कांडी बजौरा होकर भेजा जाता है मगर दो दिनों से यह मार्ग भी बंद है। ऐसे में इस मार्ग पर सैंकड़ांे वाहन फंसे हैं जिनके चालक, सहयोग व अन्य लोगों के लिए खाने पीने व ठहरने की परेशानी होती हैं  आम तौर पर फंसे लोगों से ज्यादा वसूली करने की खबरें तो आती रहती हैं मगर देवभूमि में मानवता की सेवा करने वालों की कमी नहीं है।

मंडी कटौला मार्ग पर फंसे चालकों परिचालकों व अन्य लोगों के लिए कटिंडी पंचायत के लोगों ने खाने का इंतजाम किया। दो दिन तक लगातार शाम के समय सैंकड़ों लोगों को जो यहां पर फंसे हुए थे को चावल, दाल व कड़ी का भोजन करवाया।

इसमें कटिंडी पंचायत के पूर्व प्रधान मनोहर लाल, स्थानीय छायाकार  समाजसेवी डी डी ठाकुर व उनके दर्जनों सहयोगी शामिल रहे।इन लोगों को चाय आदि भी पिलाई। कटिंडी क्षेत्र के लोगों की दरियादिली देख कर व सेवा भाव से फंसे लोग अपना सारा दुख दर्द भी भूल गए। गौरतलब है कि यह मार्ग लगातार तीसरे दिन शुक्रवार को भी बंद रहा।

Kritika

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

13 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

13 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

14 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

16 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

16 hours ago