<p>विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी मंदिर में एक विदेशी जोड़े ने मंदिर में विवाह किया। दूल्हा और दुल्हन दोनों नेपाली मूल के हैं आजकल पूरे प्रदेश में विवाह और शादियों का माहौल है। लोग दिखावे के लिए लाखों रुपए विवाह और शादियों पर खर्च करते हैं। बड़ी-बड़ी पार्टियां करने पर पैसा खर्च किया जाता है।</p>
<p>वहीं पर बड़े ही सादे अंदाज में नेपाली मूल के इस युवक और युवती ने मंदिर में शादी करके युवाओं के लिए एक मिसाल पेश की है। बिना खर्चे से और बिना लेन-देन से यह विवाह सम्पन्न हुआ। हालांकि यह युवक-युवती नेपाली मूल के हैं। पंजाब के रोपड़ में रहते हैं। इनके पिता राम बहादुर का कहना था कि वह दोनों बड़े सादे अंदाज में शादी करना चाहते थे।</p>
<p>माता के दरबार को इन्होंने अपने विवाह बंधन को बांधने के लिए चुना। आज विधि पूर्वक फेरे लेकर विधि- विधान के अनुसार यह दोनों शादी के बंधन में बंध गए। माता रानी से आशीर्वाद लिया कि माता रानी की कृपा से इनका विवाहित जीवन सुखमय ऱहे।</p>
<p> </p>
Dharamshala: बीए 2nd ईयर के परिणाम पर सवाल उठना शुरू हो गए हैं। एनएसयूआई का…
Dharamshala: भारतीय सेना से सेवानिवृत्त कैप्टन डॉ. उदय ने अब धर्मशाला जोनल अस्पताल में…
Shimla: सरकारी कर्मचारियों को सितम्बर माह का वेतन 1 अक्तूबर तथा पेंशन का भुगतान 9…
विधवा-एकल नारियों को गृह निर्माण के लिए मिलेगा अनुदान: बाली बेटी है अनमोल तथा शगुन…
Kangra: हिमाचल में मस्जिद विवाद के साथ नेम प्लेट मामले ने भी खूब…
Mandi; शिक्षण एक बहुत ही उत्तम कार्य है और अध्यापक बनना गौरव की बात…