हिमाचल

गर्मी से निजात पाने के लिए विदेशी पर्यटक कर रहे पहाड़ों का रुख

देश के मैदानी क्षेत्रों में भीषण गर्मी से निजात पाने के लिए बड़ी संख्या में सैलानी पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। मैदानी राज्यों के स्कूलों में गर्मियों की छुटियां होने के बाद हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थल सैलानियों से पैक हो गए हैं। शिमला, मनाली, कसौली, चायल, लाहौल स्पीति और किन्नौर सैलानियों से गुलजार हैं। वहीं विदेशी पर्यटकों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है।

होटलों में ऑक्यूपेंसी 80 से 90 फीसदी तक चल रही है। शिमला के होटलों में वीकेंड के अलावा हफ्ते के अन्य दिनों में भी कमरों की बुकिंग में भारी बढ़ोतरी हुई है। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) के होटलों में वीकेंड पर बुकिंग 90 फीसदी के करीब रह रही है।एचपीटीडीसी के होटलों का नवीकरण कर निजी होटलों की तर्ज पर बदलाव किए जा रहे है। इन सभी कार्यों की वजह से एचपीटीडीसीके होटलों की बुकिंग में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

एचपीटीडीसी के एमडी डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में पर्यटन विभाग के होटल्स में मई के अंत तक ओर जून में 70 से 80 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी चल रही है। वहीं वीकेंड के दिनों में यह ऑक्यूपेंसी 90 फीसदी तक पहुंच रही है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष प्रदेश में आपदा आने से पर्यटक पहाड़ों में आने से कतरा रहे थे लेकिन इस बार गर्मियों में काफी संख्या में लोग घूमने के लिए पहुंच रहे है। मैदानी क्षेत्रों में गर्मी होने से अब लोगों हिमाचल प्रदेश में घूमने के लिए पहुंच रहे है। वहीं उन्होंने बताया कि देश के साथ साथ विदेशों से भी काफी संख्या में पर्यटक आ रहे है।

वहीं बीते दिनों एचपीटीडीसी के एमडी डॉ. राजीव कुमार द्वारा कई जगह होटल्स का निरीक्षण भी किया गया था जिसे लेकर उन्होंने कहा कि प्रदेश में बहुत सारे ऐसे होटल्स है जहां पर कम खर्च करने पर पर्यटकों को अच्छी सुविधा उपलब्ध करवा सकते है जिसे लेकर ध्यान दिया गया है ताकि पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी हो सके। वहीं उन्होंने कहा कि प्रदेश के हमीरपुर और पालमपुर में होटल्स का नवीकरण किया जा रहा है जिसके लिए बजट का प्रावधान भी कर लिया गया है।

Kritika

Recent Posts

नहीं थम रहा हिमाचल-पंजाब के बीच टैक्सी विवाद, मंत्री अनिरुद्ध सिंह से मिले टैक्सी ऑपरेटर

हिमाचल और पंजाब के बीच टैक्सी ऑपरेटरों का विवाद बढ़ गया है। पंजाब के पर्यटकों के…

12 hours ago

सरकार गिराने के षड्यंत्र पर बेनकाब हुई बीजेपी: मुकेश अग्निहोत्री

सरकार गिराने के षड्यंत्र पर बेनकाब हुई बीजेपी, भाजपा के नेता कब मांगेंगे जनता से…

12 hours ago

हिमाचल में कमजोर पड़ा मानूसन, ऑरेंज अलर्ट के बाद भी नही बरस रहे बादल

हिमाचल प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है। लेकिन मानसून के शुरू होते ही…

12 hours ago

सेब की मंडियों में दस्तक, अर्ली वैरायटी रेड जून ओर टाइडमैन सेब पंहुचा मंडी

शिमला की मंडियों में सेब ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। अर्ली वैरायटी का…

12 hours ago

रोहड़ू व नेरवा में जल्द बिकेंगे जाइका के हिम ट्रेडिशन प्रोडक्ट्स

नेरवा।  जाइका वानिकी परियोजना के तहत वन मंडल रोहड़ू के रोहड़ू और चौपाल वन मंडल…

18 hours ago

डायरिया नियंत्रण अभियान: घर-घर तक पहुंचेगी ओआरएस व जिंक की गोलियां

कांगड़ा जिला में 31 अगस्त तक डायरिया नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा इसमें जिला कांगड़ा के…

19 hours ago