हिमाचल

वन विभाग अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने पूर्व कर्मचारी नेता को किया समर्पित

स्व. बाबूराम की याद में लांच किया कैलेंडर
-वन विभाग अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने पूर्व कर्मचारी नेता को किया समर्पित

शिमला। वन विभाग अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के पूर्व अध्यक्ष स्व. बाबूराम शर्मा की याद में वर्ष 2024 का कैलेंडर लांच किया। महासंघ के पूर्व अध्यक्ष स्व. बाबूराम शर्मा के अमूल्य योगदान को याद करते हुए हिमाचल प्रदेश वन विभाग एसोसिएशन के वर्तमान अध्यक्ष प्रकाश बादल ने संगठन के एक साल पूरा होने पर स्व. बाबूराम शर्मा के कैलेंडर को प्रधान मुख्य अरण्यपाल एवं वन विभाग के प्रमुख राजीव कुमार के कर कमलों द्वारा विमोचन करवाया।

वीरवार को जाइका वानिकी परियोजना मुख्यालय शिमला में सेवारत अधीक्षक ग्रेड-वन रमेश चंद ने इस कैलेंडर का विमोचन किया। इस दौरान परियोजना के कर्मचारियों को कैलेंडर भी वितरित किए।

गौरतलब है कि स्व. बाबूराम शर्मा ने वन विभाग में सेवाएं देते हुए हमेशा कर्मचारियों के हितों की बात की। कर्मचारियों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने और उसका समाधान करवाने में उन्होंने कोई कमी नहीं छोड़ी। आज स्व. बाबूराम शर्मा को वन विभाग के विभिन्न विंग में सेवाएं दे रहे सभी कर्मचारी याद करते हैं। बताया गया कि स्व. बाबूराम शर्मा ने कर्मचारियों को उनका हक दिलवाने के लिए आंदोलन का रास्ता भी अपनाया था तो सफलता भी मिली थी।

Kritika

Recent Posts

PCC Meeting: सीएम की उपस्थिति पर संशय, डिप्टी सीएम नहीं होंगे

Shimla:कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कुछ ही देर में कांग्रेस भवन में…

3 mins ago

शिमला में छुट्टियां बीताकर सोनिया और राहुल लौटे, अब दिल्ली की राह

Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला के मशोबरा में छुट्टियां बीताकर आज सुबह सोनिया गांधी और…

34 mins ago

सितम्बर 23 का राशिफल, क्या कहती हैं आपकी राशि?

आज का राशिफल 23 सितम्बर 2024 , सोमवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

56 mins ago

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

15 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

15 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

16 hours ago