Categories: हिमाचल

धर्मशाला पहुंचे मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, हिमाचल को बताया वीरभूमि

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज धर्मशाला पहुंचे। शिवराज चौहान ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि हिमाचल वीर भूमि है। उन्होंने कहा कि हिमाचल के कई वीर जवानों ने देश की रक्षा में अपने प्राणों की कुर्वानी दी है। चौहान ने कहा कि हिमाचल पर्यावरण को बचाने में अहम भूमिका निभा रहा है।

वहीं, उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में देश को बर्बाद करने का ही काम किया। यहां तक कि सैन्य साजोसामान की खरीद में भी गड़बड़ी की। मोदी शाह ने कश्मीर से 370 हटाई तो भी कांग्रेस परेशान है। पहले कांग्रेस यह बताए जब कश्मीर का विलय हुआ तब 370 की शर्त नहीं थी तो बाद में कहां से आई। जब कबायलियों को भारतीय सेना खदेड़ रही थी और पूरा कश्मीर भारत के पास होता तो क्यों युद्ध विराम नेहरू ने करवाया। इतने वर्षों से 370 की आड़ में कुछ नेताओं ने अपने घर भरे और वहां की आम जनता को दरकिनार कर दिया। कई वर्षों की लड़ाई को मोदी और शाह ने 48 घण्टे में खत्म कर दिया। अब बात पीओके को लेकर होगी।

उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी 370 पर जनता के बीच अपनी बात रख ही नहीं पाए हैं। जबकि कांग्रेस के ही कई नेता इसका स्वागत कर चुके हैं। तीन तलाक पर भी कमोबेश कुछ ऐसी ही स्थिति है।

चौहान ने कहा कि बीजेपी सत्ता प्राप्त करने के लिए नहीं बल्कि देश को जोड़ने का काम कर रही है और इसलिए ही सदस्यता अभियान शुरू किया है। समाज के हर वर्ग को हम जोड़ेंगे। जाती, धर्म सम्प्रदाय के अलावा विभिन्न प्रोफेशनल को भी भाजपा के साथ जोड़ा जा रहा है।

राष्ट्र निर्माण के मोदी के महा अभियान में हर भारतीय को जोड़ा जा रहा है। इसमें हिमाचल इकाई बेहतरीन काम कर रही है। आज शाम तक हिमाचल में 10 लाख नए सदस्य भाजपा के साथ जुड़ जाएंगे।

शिवराज सिंह ने हिमाचल सरकार की कार्यवाही को भी खूब सराहा।

नेहरू ने ही देश में टुकड़े बढ़ाये। कश्मीर, गोवा, पीओके सब ऐसे मसले थे जो कि पल में ठीक हो सकते थे। कांग्रेस ने वंशवाद, परिवारवाद को बढ़ावा दिया। लोकसभा चुनाव में हार मिली तो राहुल गांधी ने खुद इस्तीफा दे दिया और नया अध्यक्ष बनने की बारी आई तो फिर से सोनिया गांधी को अध्यक्ष बना दिया गया।

Samachar First

Recent Posts

विक्रमादित्य की चेतावनी: कंगना माफी मांगें, वरना मानहानि का सामना करें

Shimla: मंडी से सांसद कंगना रनौत के बयान पर मंत्री विक्रमादित्य सिंह पलटवार किया…

2 hours ago

सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक तापमान, 26 तारीख से बारिश की उम्मीद

Shimla: प्रदेश में बीते 3 दिन से सूरज चमक रहा है। इससे सितंबर माह…

3 hours ago

शिमला-बिलासपुर हाईवे पर भूस्खलन, यातायात प्रभावित

Solan: शिमला-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-205 पर दाड़लाघाट के कराड़ाघाट के समीप साफ मौसम में ही पहाड़ी…

4 hours ago

PCC Meeting: सीएम की उपस्थिति पर संशय, डिप्टी सीएम नहीं होंगे

Shimla:कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कुछ ही देर में कांग्रेस भवन में…

4 hours ago

शिमला में छुट्टियां बीताकर सोनिया और राहुल लौटे, अब दिल्ली की राह

Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला के मशोबरा में छुट्टियां बीताकर आज सुबह सोनिया गांधी और…

4 hours ago

सितम्बर 23 का राशिफल, क्या कहती हैं आपकी राशि?

आज का राशिफल 23 सितम्बर 2024 , सोमवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

5 hours ago