<p>हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप राठौड़ के निर्देशानुसार प्रदेश कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष और पूर्व आबकारी मंत्री प्रकाश चौधरी ने ज़िला मंडी के नेरचौक में स्थित लाल बहादुर शास्त्री स्वास्थ्य संस्थान में कोरोना वायरस के मद्देनजर अस्पताल परिसर का पूरा जायजा लिया। उनके साथ बल्ह कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर, स्थानीय नेरचौक नप के पार्षद और अन्य लोगों ने अस्पताल प्रशासन द्वारा कोरोना वायरस के संदर्भ में की जा रही तैयारियों का निरक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के वार्डों में जाकर मरीजों का हाल-चाल भी पूछा और जनता को प्रदान की जाने वाली सुविधाओं का अधिकारियों से पूरा जायज़ा लिया।</p>
<p>नेरचौक मेडिकल संस्थान के वरिष्ठ स्वास्थ्य अधीक्षक डॉ देवेंद्र शर्मा ने पूर्व मंत्री को विस्तार में कोरोना वायरस के बारे में जानकारी दी, उसके बचाव हेतु क्या करना है, कैसे बचना है, किन किन कारण और बीमारियां होने पर यह सक्रमण फैल सकता है और किस तरह नेर चौक मैडीकल संस्थान ने इसके लिए क्या क्या तैयारियां की है उसकी जानकारी दी। क्या-क्या सुविधाएं इसके लिए मेडिकल प्रशासन द्वारा दी जा रही है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय और प्रदेश स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइंस के आदेश अनुसार 50 मरीजों के लिए अलग-अलग कमरों में अस्पताल परिसर में सुविधा कर दी गई है।</p>
<p>यहां तैनात वरिष्ठ डॉक्टरों का काम केवल इस संक्रमण के मरीजों को ढूढ़ना है। बीमारी का पता करना है कि मरीजों को यह संक्रमण है भी या नहीं। यदि जिन मरीजों को इस कोरोना संक्रमण पर सन्देह हुआ, उन मरीज़ों ही 14 दिनों तक आइसोलेशन वार्ड में रखा जाएगा। इस अवधि में यदि किसी व्यक्ति में यह संक्रमण पॉजिटिव पाया जाएगा तो उसको जल्द इंदिरा गांधी शिमला मेडिकल कालेज, टांडा मेडिकल कॉलेज या पीजीआई शिफ्ट कर दिया जाएगा। जिसके लिए वेंटिकेटर युक्त एम्बुलेंस की भी व्यवस्था की गई है। उन्होंने ये भी बताया कि कौन सा मास्क किस समय पहनना है। अपने आसपास स्वच्छता करके इस बीमारी से बचा जा सकता है। पूर्व मंत्री मैडिकल कॉलेज के डॉक्टरों द्वारा दी गयी जानकारी से सन्तुष्ट दिखे।</p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(5908).jpeg” style=”height:630px; width:640px” /></p>
Kullu Dussehra 2024: अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का शुभारंभ 13 अक्तूबर को राज्यपाल शिव…
No effigy burning Hamirpur : हमीरपुर शहर में पिछले 3 वर्षों से दशहरे का आयोजन…
Hamirpur: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर 2024 को…
Ratan Tata successor Noel Tata: नोएल टाटा, जो दिवंगत रतन टाटा के सौतेले भाई…
Patwari arrested for bribe : हिमाचल प्रदेश के कांग`ड़ा जिले में स्टेट विजिलेंस एंड…
RS Bali at Bajreshwari Temple : 11 अक्टूबर 2024 को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम…